एक्सप्लोरर

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से हथियारों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हॉस्टल से साढ़े चार किलो से ज़्यादा बारूद, एल्मुनियम पाउडर, कई देसी बम, गिट्टियां, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और छह खोखे बरामद किये हैं.

प्रयागराज: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल से यूपी पुलिस ने अवैध हथियार और बारूद बरामद किये हैं. पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हॉस्टल से साढ़े चार किलो से ज़्यादा बारूद, एल्मुनियम पाउडर, कई देसी बम, गिट्टियां, एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस और छह खोखे बरामद किये हैं. पुलिस ने इन अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

पकड़े गए बीस हजार के ईनामी आकाश सिंह और भाष्कर पर बृहस्पितवार की रात को प्रयागराज में बीजेपी नेता के घर पर की गई फायरिंग व बमबाजी में शामिल होने का भी आरोप है. दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र भी हैं. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आकाश और भाष्कर से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर यह हथियार किस मकसद से यहां इकट्ठे किये गए थे.

बता दें कि प्रयागराज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजू शुक्ला के घर आधी रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग-बमबाजी और तोड़फोड़ किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात हमलावरों की यह करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है.

बीजेपी नेता की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. प्रयागराज में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व पार्षद राजू शुक्ला परिवार के साथ शहर के सलोरी इलाके में रहते हैं. बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे जब सभी लोग घर के अंदर थे, तभी चार से पांच की संख्या में अज्ञात बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंचे. बदमाशों ने पहुंचते ही पहले घर के अंदर देसी बम फेंके और इसके बाद फायरिंग की.

बदमाशों ने इसके बाद घर के बाहर खड़ी क्वालिस कार में जमकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया. हमले से कुछ देर पहले ही राजू शुक्ला का बेटा घर आया था. आशंका जताई जा रही है कि बदमाश उसका ही पीछा करते हुए घर तक पहुंचे थे. हमले के बाद से बीजेपी नेता का परिवार दहशत में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget