एक्सप्लोरर

बिहार: स्पेशल स्टेटस को लेकर अब जेडीयू ने किया आंदोलन का एलान, कहा- हक लेकर रहेंगे

जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, "जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमारा आंदोलन जारी रहेगा. कौन क्या बोलता है, कौन क्या करता है इससे हम लोगों को मतलब नहीं है.''

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से तमतमाई जेडीयू ने अब आंदोलन करने का एलान किया है. जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने साफ कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है और वे इसे लेकर रहेंगे. वहीं आरजेडी ने इस पर चुटकी ली है. आरजेडी ने कहा केंद्र में बीजेपी की सरकार है फिर भी अब वे किससे मांग कर रहे हैं. उधर बीजेपी इसपर गोलमोल जवाब दे रही है.

जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, "जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमारा आंदोलन जारी रहेगा. कौन क्या बोलता है, कौन क्या करता है इससे हमलोगों को मतलब नहीं है. प्रधानमंत्री जी क्या बोल रहे हैं, बिहार कैबिनेट के मंत्री क्या बोल रहे हैं. 2006 में विधानमंडल में सर्वसम्मति से सभी दलों ने इस पर मुहर लगाने का काम किया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि बिहार एक पिछड़ा राज्य है.''

संजय सिंह ने कहा कि प्रति व्यक्ति के आय के मामले में बिहार पिछले पायदान पर है. जेडीयू ने इसको आंदोलन के रूप में लिया. जनता ने हस्ताक्षर किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को ज्ञापन देने का काम किया. हम लोग इसको छोड़ने वाले नहीं हैं. ये हमारा हक है. 14वें वित्त आयोग ने भले इसको विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया हो लेकिन अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे.

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, ''जब दो भाई होते हैं तो एक के दिमाग में कुछ और चल रहा होता है दूसरे भाई के दिमाग में कुछ और. बाद में दोनों भाई जब मिल जाते हैं तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है. हम लोग मिले हुए हैं लेकिन आंदोलन जारी रखेंगे. आने वाला समय बिहार के लिए अच्छा होने वाला है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. हम लोग आंदोलन कर रहे हैं.

जबकि आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने चुटकी ली. उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जी को बताना है कि प्रधानमंत्री जी ने कल पार्लियामेंट में स्पष्ट रूप से कह दिया. डबल इंजन की सरकार तो डिरेल हो गयी. अब यह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार जी को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने वाला. बिहार की 11 करोड़ जनता के लिए राजनीति करते हैं तो केंद्र की सरकार से समर्थन वापस लीजिए और गठबंधन तोड़िए. जिस तरह से चंद्रबाबू नायडू ने किया था.

उधर बीजेपी के विधायक और युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार को जो लाभ दे रहे हैं तो जाहिर है उसमें विशेष राज्य का दर्जा समाहित हो गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसका पुरजोर सर्मथन किया है. विशेष आयोग की टीम आएगी तो बीजेपी और बिहार सरकार के लोग उसमें यह मांग विशेष रूप से रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget