एक्सप्लोरर

बीजेपी ने संविधान के साथ-साथ मुसलमानों के शरई अधिकारों पर भी चोट की- मदनी

देश में मुसलमानों के सबसे बड़े सामाजिक संगठन जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बीजेपी पर संविधान के साथ-साथ मुस्लिमों के शरई अधिकारों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

लखनऊ: देश में मुसलमानों के सबसे बड़े सामाजिक संगठन जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बीजेपी पर संविधान के साथ-साथ मुस्लिमों के शरई अधिकारों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मुस्लिम कौम की दुश्मन जरूर है लेकिन उसने हमारे संविधान को क्षति नहीं पहुंचायी है.

मौलाना मदनी ने जमीयत के जिला प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मौजूदा सियासी हालात का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है लेकिन उससे हमारे संविधान को कोई खतरा नहीं है. हमें फिरकापरस्त ताकतों से ज्यादा खतरा है. साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ जो भी खड़ा होगा, हम उसके साथ हैं.

पुरी पीठाधीश्वर से मिले सीएम योगी, कहा- सरकार अलग से कोई निर्णय नहीं कर सकती

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बेहिसाब नुकसान पहुंचाया है. उसने संविधान के साथ-साथ हमारे शरई अधिकारों पर भी चोट की है. कांग्रेस मुसलमानों की दुश्मन जरूर है लेकिन उसने हमारे संविधान को क्षति नहीं पहुंचायी है.

मौलाना मदनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बना सपा-बसपा का गठबंधन ठीक है. धर्मनिरपेक्ष ताकतों का गठबंधन होना चाहिये. हम हमेशा से ऐसी ताकतों के हिमायती रहे हैं. उन्होंने आह्वान किया कि हिंदुस्तान के हर जिम्मेदार नागरिक का यह दायित्व है कि अगले लोकसभा चुनाव में ऐसी विघटनकारी ताकतों को सत्ता से बेदखल कर दे.

पूर्वांचल के सांसदों और विधायकों से मिले सीएम योगी, दिया चुनाव में जीत का मंत्र

मौलाना मदनी ने मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मदारिस पर जो हमले हो रहे हैं वे नाकाबिल-ए-बर्दाश्त हैं. मुसलमानों को चाहिये कि वे अपने चरित्र से इस बात को साबित करें कि मदरसे अपने विद्यार्थियों को चरित्रवान बनाने के केन्द्र हैं.

उन्होंने कहा कि मदरसों पर हमले रोकने का बेहतरीन इलाज यह है कि सरकारी अधिकारियों और समाज के अन्य वर्गों के लोगों को समय-समय पर मदरसों में बुलाया जाए, ताकि वे भी आकर देखें कि मदरसों में किस तरह की शिक्षा दी जा रही है.

चुनाव में बीजेपी को 'बेरोजगार' करेंगे बेरोजगार युवा, सपना छीनने वालों की सत्ता छीनेंगे- अखिलेश

मौलाना मदनी ने कहा कि मुल्क की आजादी से लेकर उसे सजाने संवारने तक में मदरसों का बहुत बड़ा योगदान है और उन्हें आतंकवाद का अड्डा बताया जाना उनकी तौहीन है.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा था कि देश के मदरसे आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. लिहाजा प्राइमरी स्तर तक के सभी मदरसों को बंद कर दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का पलटवार, जानें क्या कहा?
जयराम ठाकुर के आरोपों पर नरेश चौहान का पलटवार, जानें क्या कहा?
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget