एक्सप्लोरर

होली के रंग में भंग डालने की कोशिश, गुजरात के सूरत और यूपी के बरेली में तनाव

बरेली की घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राम बारात में शामिल कुछ युवकों ने महिलाओं पर पत्थर फेंके. देखते ही देखते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और बारात में शामिल कुछ युवकों ने जवाबी पथराव किया.

नई दिल्ली: रंगों के त्योहार होली के मौके पर जहां देशभर में लोग गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. वहीं कुछ असमाजिक तत्वों ने इस मौके पर भी रंग में भंग डालने की कोशिश की. गुजरात के सूरत और उत्तर प्रदेश के बरेली में कल जमकर बवाल हुआ.

सूरत के बराछा विस्तार इलाके में होलिका दहन के दौरान दो गुटों में टकराव हो गया. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, होलिका दहन के समय लोग इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान टकराव हो गया और एक दूसरे पर पथराव किये. इस दौरान दो लोगों को चोटें आई और पांच गाड़ियों को नुकसान हुआ. बाद में इलाके में भारी संख्या में पुलिस पहुंची.

वहीं बरेली शहर में होली को लेकर बुधवार को निकल रही ‘राम बारात’ के दौराना दो पक्षों के बीच पथराव से भगदड़ मच गयी. स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. तनाव के मद्देनजर इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक आर.के. पाण्डेय ने बताया कि होली के मौके पर निकाली जा रही परम्परागत ‘राम बारात’ को कुछ महिलाएं साहू गोपीनाथ कॉलेज के निकट लाजपत राय मार्केट की छत पर खड़ी होकर देख रही थीं. उन महिलाओं पर बारात में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने छींटाकशी कर दी.

उन्होंने बताया कि इसके जवाब में राम बारात में शामिल कुछ युवकों ने महिलाओं पर पत्थर फेंके. देखते ही देखते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और बारात में शामिल कुछ युवकों ने जवाबी पथराव किया. इससे इलाके में भगदड़ मच गयी और दुकानें बंद होने लगीं. साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना में दोनों समुदायों के लोग आमने—सामने आ गये. पथराव से दो राम बाराती आंशिक रूप से घायल बताये जाते हैं. कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

पाण्डेय ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पथराव कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग करके स्थिति को सम्भाला. बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की मौजूदगी में राम बारात को सकुशल गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

उन्होंने बताया कि इलाके में व्याप्त तनाव के मद्देनजर साहू गोपी नाथ कालेज से लेकर बांसमंडी, मुर्गो वाली गली और मठ की चौकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और अद्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है. स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस अराजक तत्वों की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget