एक्सप्लोरर

बीजेपी के विधायक, मंत्री, सांसद, सब लगे थे प्रचार में फिर भी कैराना और नूरपुर में मिली हार

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट हारने के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ताजा उपचुनाव में कैराना सीट भी गंवानी पड़ी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट हारने के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ताजा उपचुनाव में कैराना सीट भी गंवानी पड़ी. गुरुवार को हुई मतगणना के बाद शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को भारी मतों से हराया.

तबस्सुम को समाजवादी पार्टी (एसपी) सहित अन्य विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है. बीजेपी कैराना में अपनी जीत पक्की मान रही थी, क्योंकि पार्टी यहां से लोगों के पलायन का मुद्दा उठाकर बहुत पहले से सियासी जमीन तैयार कर रही थी. पूर्व बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के इस क्षेत्र पर पार्टी को काफी भरोसा था.

उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, गठबंधन की झोली में कैराना-नूरपुर सीट

गोरखपुर और फूलपुर में हार से सबक लेते हुए सत्ताधारी पार्टी ने यहां प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ा था. मतदान से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बगल के इलाके में रोड शो किया था. बागपत में नई बनी सड़क के उद्घाटन के बहाने रैली कर अपनी और योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया था. साथ ही विपक्ष पर तीखे हमले किए थे.

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मोदी की इस रैली पर आरएलडी ने आपत्ति जताई थी. इतना कुछ होने के बाद भी इस लोकसभा सीट पर तबस्सुम ने बीजेपी की मृगांका को लगभग 50 हजार मतों से पराजित किया. ईवीएम में गड़बड़ी के बाद इस क्षेत्र के 73 बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया.

कैराना उपचुनाव: 16वीं लोकसभा में यूपी से पहली मुस्लिम सांसद बनीं तबस्सुम हसन

वहीं, नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में एसपी का परचम लहराया है. पार्टी के नईमुल हसन ने छह हजार से भी अधिक वोटों से बीजेपी प्रत्याशी अवनि सिंह को परास्त किया है.

बीजेपी ने भी कैराना लोकसभा सीट को प्रतिष्ठा से जोड़कर रखा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाएं कीं, तो बीजेपी के कई मंत्री, सांसद, विधायकों के अलावा आरएसएस की टीमें भी चुनाव प्रचार में लगाई गई थीं. मगर कुछ भी काम न आया.

मैं मुख्यमंत्री जी के भाषण से डर गया था इसलिए कैराना नहीं गया था: अखिलेश

पूर्व सांसद हुकुम सिंह का निधन होने से रिक्त हुई कैराना लोकसभा सीट पर सहानुभूति की हवा को देखते हुए बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को ही प्रत्याशी बनाया था. बीजेपी नेताओं ने मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगा, कैराना पलायन का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया था.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना और नूरपुर की जनता, कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों व सभी एकजुट दलों को जीत की हार्दिक बधाई.

कैराना जीत के बाद बोले आरएलडी नेता जयंत चौधरी- जिन्ना हारा, गन्ना जीता

अखिलेश ने कहा कि कैराना में सत्ताधारियों की हार उनकी अपनी ही प्रयोगशाला में, देश को बांटने वाली उनकी राजनीति की हार है. ये एकता-अमन में विश्वास करने वाली जनता की जीत व अहंकारी सत्ता के अंत की शुरुआत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget