एक्सप्लोरर

MP: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, साइकिल से पहुंचे विधानसभा

देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के विधायक साइकिलों पर सवार होकर मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर पहुंचे हैं.

भोपाल: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक सोमवार को साइकिलों पर सवार होकर मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर पहुंचे. विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरु हुआ है.

कांग्रेस विधायकों पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, शशांक भार्गव और आरिफ मसूद ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में भोपाल के व्यापमं चौराहे से विधानसभा परिसर तक साइकिल चलाकर पहुंचे. प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पिछली संप्रग सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान दरों से लगभग दोगुनी थीं लेकिन उस समय देश में पेट्रोल, डीजल और रसाई गैस की कीमतें कम थीं.

देश में ईंधन बहुत अधिक दर पर बेचा जा रहा है

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक शर्मा ने कहा, ‘‘अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तो भी देश में पेट्रोल-डीजल बहुत अधिक दर पर बेचा जा रहा है.’’ उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अब साइकिल की सवारी करनी चाहिये. गौरतलब है कि संप्रग सरकार के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल की सवारी कर अपना विरोध दर्ज करवाया था. इस बीच, मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया था.

भाजपा नेता ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस विधायकों ने केवल मीडिया का ध्यान खींचने के लिये यह नाटक किया है. यदि उनका विरोध प्रदर्शन वास्तविक है तो उन्हें हर दिन साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिये.’’ मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक निर्धारित है.

यह भी पढ़ें.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का अनोखा विरोध, किसान ने पेड़ से लटका दी बाइक

हुगली की रैली में पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, कहा- बंगाल में विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget