एक्सप्लोरर

हुगली की रैली में पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, कहा- बंगाल में विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मौजूद जनसैलाब बंगाल से लेकर दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है. पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन का मन बना चुका है.

हुगली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली में मेट्रो और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए वहां मौजूद लोगों से पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये उत्साह और उमंग बंगाल से लेकर दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है. अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने बंगाली भाषा में की. उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल परिवर्तन का मन बना चुका है. अब हमें रुकना नहीं है बल्कि आगे बढ़ना है. बंगाल तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में मां दूर्गा की पूजा करने से लोगों को रोका जाता है. उनके विसर्जन से रोकती है. उन्होंने कहा कि देशभक्ति के बजाय वोट बैंक, सबका विकास के बजाय तुष्टिकरण को बल दिया गया.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मां, माटी और मानुष की बात करने वाले विकास के सामने दीवार बन गए. केंद्र से भेजा गया पैसा बंगाल के गरीबों तक नहीं पहुंचता है. हम बंगाल को टोलबाजी से मुक्त करेंगे. बंगाल में पीने के पानी के शुद्ध पानी के लिए योजना को पूरा करना है.

प्रधानमंत्री ने कहा, "बंगाल के लोग, वोटबैंक की राजनीति के लिए अपनी संस्कृति का अपमान करने वाले ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, "आज मैं बंगाल के लोगों को ये विश्वास दिलाता हूं, जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी तो हर बंगालवासी अपनी संस्कृति का गौरवगाण कर सकेगा. कोई उसे डरा नहीं पाएगा, दबा नहीं पाएगा. बीजेपी उस सोनार बांग्ला के निर्माण के लिए काम करेगी, जिसमें यहां का इतिहास, यहां की संस्कृति दिनों दिन और मजबूत होगी."

पीएम मोदी ने कहा कि हुगली जिला तो भारत में उद्योगों का एक प्रकार से हब था. हुगली के दोनों किनारों पर जूट इंडस्ट्री थी, आयरन और स्टील, मशीनों के बड़े-बड़े कारखाने थे. बड़े पैमाने पर यहां से निर्यात होता था. लेकिन अब आज हुगली की क्या स्थिति है, ये आप भली-भांति जानते हैं.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- कृषि एकमात्र व्यवसाय जिसका संबंध ‘भारत माता’ से है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget