एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, विनेश फोगाट के छलक आए आंसू

Wrestlers Protest Ruckus: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच आधीरात के करीब कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई.

Wrestlers Delhi Police Ruckus: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार (3 मई) रात करीब 11 बजे कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई. घटना के कई वीडियो सामने आए हैं. पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे, जिन्हें लाने से पुलिस ने रोक दिया. स्टार खिलाड़ी बजरंग पुनिया और पुलिस के बीच कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है. वहीं पहलवान विनेश फोगाट एक वीडियो रोती हुई नजर आ रही हैं. विनेश फोगाट ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले पर दिल्ली पुलिस का भी बयान आया है. 

पहलवान विनेश फोगाट ने रोते हुए गंभीर आरोप लगाए

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने मामले को मामूली कहासुनी बताया है. डीसीपी प्रणब तायल ने कहा, ''जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान AAP नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत फोल्डिंग बेड लेकर धरना स्थल पर आ गए. हमने हस्तक्षेप किया तो समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की. इसके बाद, मामूली कहासुनी हुई और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया.''

पहलवानों और पुलिस के बीच कहासुनी का वीडियो

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कुछ लोगों ने प्रदर्शन स्थल पर चारपाइयां लाने की कोशिश की. जब मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो वे आक्रामक हो गए और प्रदर्शनकारियों ने भी उनका साथ दिया. उन्होंने एक पुलिसकर्मी को गलत तरीके से रोका और उस पर नशे में होने का आरोप लगाया, जबकि ऐसा नहीं था. पुलिस कर्मी घटनास्थल पर हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है. किसी भी प्रदर्शनकारी को पीटा नहीं गया.'' 

बजरंग पुनिया का आरोप

पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बहन-बेटियों की गालियां दी और मारपीट की. उन्होंने कहा कि पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए. पीटीआई के मुताबिक, पूर्व पहलवान राजवीर ने कहा, ''बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे, इसलिए हम सोने के लिए फोल्डिंग बेड ला रहे थे लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट से अपशब्द कहे और हमारे साथ हाथापाई की.''

उन्होंने कहा, ''उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया. बजरंग पूनिया के रिश्तेदार दुष्यंत और राहुल के सिर पर चोटें आई हैं. पुलिस ने चिकित्सकों को भी घटनास्थल पर नहीं आने दिया. यहां तक कि महिला कांस्टेबल ने भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया.''

बारिश में रात बिताने के लिए बेड की मांग की गई थी- सोमनाथ भारती

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया, ''सिर्फ इसलिए कि प्रदर्शनकारी महिला पहलवान बारिश में रात बिताने के लिए फोल्डेबल बेड की मांग कर रही थीं और मैंने उनकी मांग का समर्थन किया, मुझे हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया.'' 

एबीपी न्यूज से सोमनाथ भारती ये बोले

सोमनाथ भारत ने एबीपी न्यूज़ के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस पुलिस का रवैया निंदनीय है. पुलिस ने पहलवानों से बदसलूकी की है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें मंदिर मार्ग थाने में हिरासत में पुलिस ने रखा है.

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं प्रदर्शनकारी

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन शोषण समेत गंभीर आरोप लगाए हैं. पहलवान लगातार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती, वे प्रदर्शन करते रहेंगे. हाल में दिल्ली में सात महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं. 

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: 'हमारे साथ खड़ी हैं पीटी उषा', बजरंग पुनिया ने बताया पहलवानों से क्या हुई उनकी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget