एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'हमारे साथ खड़ी हैं पीटी उषा', बजरंग पुनिया ने बताया पहलवानों से क्या हुई उनकी बात

Wrestlers Protest Update: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को जंतर-मंतर पर पहलवानों से मुलाकात की और उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया.

PT Usha Meets Wrestlers: पहलवानों के धरने का आज 11वां दिन है. ओलंपिक में देश को पदक दिला चुके साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट समेत तमाम पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. बुधवार (3 मई) को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी धरना स्थल पर जाकर पहलवानों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद अब बजरंग पुनिया का बयान सामने आया है.

पहलवानों की पीटी उषा (PT Usha) से करीब एक घंटे तक मुलाकात चली. इसके बाद वह जंतर-मंतर से निकल गईं. पुनिया ने कहा कि पीटी उषा हमारे साथ खड़ी हैं और वह हमें न्याय दिलाएंगी. वह पहले एक एथलीट हैं फिर कुछ और. उन्होंने वादा किया है कि वह हमारी समस्या पर गौर करेंगी और जल्द से जल्द इसका समाधान करेंगी.

'बृजभूषण के जेल जाने तक यहीं रहेंगे'

पहलवानों से पीटी उषा ने धरना खत्म करने की अपील भी की. उन्होंने करीब एक घंटे तक पहलवानों से मुलाकात की. पीटी उषा ने मामले में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है. बजरंग पुनिया ने आगे कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के जेल जाने तक हम जंतर-मंतर पर ही रहेंगे. उनकी मांग है कि डब्ल्यूएफआई (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने बृजभूषण पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) के गंभीर आरोप लगाए हैं. 

इससे पहले पीटी उषा पर पहलवानों के प्रति असंवेदनशील होने के आरोप लगा था. दरअसल, उन्होंने आईओए से संपर्क करने के बजाय फिर से विरोध शुरू करने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि पहलवानों को कुछ अनुशासन दिखाना चाहिए था. देश की छवि धूमिल हो रही है. इस टिप्पणी के बाद उनकी और आईओए की आलोचना हुई थी.

ये भी पढ़ें: 

Wrestlers Protest: बृजभूषण बोले- 'पिता की तरह महिला पहलवान को लगाया गले', प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया- घिनौना

The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हाई कोर्ट जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget