एक्सप्लोरर

दुश्मन को पल भर में तबाह कर सकता है LCH Helicopter, 19 नवंबर को पीएम मोदी वायुसेना को सौंपेंगे, जानें खासियतें

LCH Helicopter Specifications: 19 नवंबर को रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना को लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर सौंपेंगे.

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश को अपना पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर एलसीएच मिलने जा रहा है. 19 नवंबर को रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना को लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर सौंपेंगे. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रक्षा मंत्रालय 17-19 नवंबर तक झांसी में राष्ट्रीय रक्षा समर्पण पर्व मनाने जा रहा है. उसी के तहत देश के सशस्त्र सेनाओं के कई प्रगतिशील कार्यक्रम झांसी में आयोजित किए जा रहे हैं. 

एलसीएच स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर को करगिल युद्ध के बाद से ही भारत ने तैयार करने का मन बना लिया था. क्योंकि उस वक्त भारत के पास ऐसा अटैक हेलीकॉप्टर नहीं था जो 15-16 हजार फीट की ऊंचाई पर जाकर दुश्मन के बंकर्स को तबाह कर सके. लेकिन उस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली वर्ष 2006 में. पिछले 15 साल की कड़ी मेहनत के बाद जाकर ये लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर एलसीएच तैयार हुआ है. 

भारत ने भले ही हाल में अमेरिका से बेहद ही एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे खरीदे हों लेकिन करगिल और सियाचिन की चोटियों पर अपाचे भी टेक ऑफ और लैंडिंग नहीं कर सकता है. लेकिन बेहद लाइट यानी हल्का होने और खास रोटर्स होने के चलते एलसीएच इतनी ऊंची चोटियों पर भी अपने मिशन्स को अंजाम दे ‌सकता है. रानी लक्ष्मी बाई के 193वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय झांसी में राष्ट्रीय रक्षा समर्पण पर्व (17-19 नवंबर) मनाने जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान देश की सशस्त्र सेनाओं की ताकत और डिफेंस पीएसयू के हथियार और सैन्य साजो सामान की एक बड़ी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. रक्षा पर्व के दौरान झांसी में भारतीय वायुसेना का एक बड़ा एयर डिस्प्ले भी आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा पर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 नवंबर को रक्षा पर्व का उद्धाटन करेंगे जबकि 19 नवंबर यानी रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पर्व का समापन होगा. इस दौरान पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे.  उसी दौरान पीएम मोदी स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, एलसीएच वायुसेना को सौपेंगे. इस अवसर पर रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग भी शामिल होंगे.

झांसी में राष्ट्रीय रक्षा समर्पण पर्व आजादी के अमृत महोत्सव यानी आजादी के 75वें वर्ष के उत्सव के दौरान मनाया जा रहा है. इस पर्व के दौरान कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं. इनमें देश में100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना, एनसीसी की सीमा एवं तटीय योजना, एनसीसी पूर्व छात्र संघ और कैडेट्स के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण का राष्ट्रीय कार्यक्रम शामिल है.

इस दौरान उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के झांसी नोड में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की 400 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा. आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने की दिशा में स्वदेश में विकसित ड्रोन/यूएवी और उन्नत ईडब्ल्यू सुइट का सशस्त्र सेनाओं को हस्तांतरण किया जाएगा. साथ ही  वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय समर स्मारक में राष्ट्रीय समर स्मारक पर कियोस्क और एनडब्ल्यूएम मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ होगा.

ये भी पढ़ें 

UP Election 2022: यूपी चुनाव में जिन्ना के बाद चंद्रगुप्त मौर्य की एंट्री, योगी ने कहा सिकंदर को चंद्रगुप्त ने हराया, ओवैसी ने उठाया सवाल

Srinagar Encounter: श्रीनगर के हैदरपुरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर


नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget