एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: 'जांच एजेंसी जब बुलाए तब पहुंचना चाहिए', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पॉलिटिकल एंगल की बात कही है, साथ ही यह भी कहा है कि 'जांच एजेंसी जब बुलाए तब पहुंचना चाहिए.'

Robert Vadra On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (21 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार (22 मार्च) को कहा कि जांच एजेंसी जितनी बार बुलाए, उतनी बार पहुंचना चाहिए. अगर गलत नहीं है कुछ तो सुख शांति से घर पहुंच जाएंगे, लेकिन इस मामले में पॉलिटिकल एंगल है. 

बता दें कि गुरुवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी रिएक्शन दिया था. 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी क्या बोलीं? 

गुरुवार (21 मार्च) को प्रियंका गांधी ने एक्स के माध्यम से एक पोस्ट में कहा, ''चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है. राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को''

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुकाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है. मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के खिलाफ है.''

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पोस्ट में लिखा, ''देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है. ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है.''

जयराम रमेश बोले- ये प्रतिशोध की राजनीति है

ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला.

जयराम रमेश ने कहा, ''यह प्रतिशोध की राजनीति है, उत्पीड़न की राजनीति है. यह बिल्कुल साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बौखलाए हुए हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत गठबंधन है. यह सिर्फ गठबंधन नहीं, बल्कि जनबंधन है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब विपक्ष को पटरी से उतारने और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ I.N.D.I.A के नेताओं ने बनाया ये प्लान, जानें क्या करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शहनवाज हुसैन का तीखा वार
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का 'मॉक अरेस्ट', SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरा INDIA ब्लॉक, देखें वीडियो
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का 'मॉक अरेस्ट', SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरा INDIA ब्लॉक, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: सालों बाद आई Ramayana Part 1, Ranbir के राम अवतार में कितना दम? दर्शकों ने क्या कहा जानिए! (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget