एक्सप्लोरर

पंचायत चुनाव बाद हिंसा से हिला पश्चिम बंगाल, 12 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान व्यापक रूप से हुई हिंसा में 12 लोगों की मौत हो गई. आज भी राज्य के कुछ हिस्से में हिंसा जारी रही.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में व्यापक रूप से हुई हिंसा में 12 लोगों की मौत हो गई. घटना के एक दिन बाद मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हिंसा जारी रही. हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि राज्य प्रशासन ने दावा किया है कि सिर्फ चुनाव से जुड़ी छह मौतें हुई हैं.

एसईसी सचिव नीलांजन शांडिल्य ने कहा, "राज्य प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव के दिन सोमवार को 12 मौतों की सूचना है. इसमें से छह मौतें चुनाव से जुड़ी हैं, जबकि बाकी की अलग कारणों से हैं."

चुनाव बाद हिंसा की सूचना हावड़ा जिले से मिली, जहां तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में 20 घरों पर बम फेंके गए. कुछ गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और आग लगा दी गई. दक्षिण और उत्तर 24 परगना और नादिया जिले में सोमवार देर शाम हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं.

राज्य में सोमवार को हुए पंचायत चुनाव में राजनीतिक संगठनों के बीच बड़े पैमाने पर हिंसा और संघर्ष देखने को मिला. हालांकि, 58,000 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 60,000 से अधिक सशस्त्र जवानों और 80,000 नागरिक स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था.

दक्षिण और उत्तर 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर, नादिया, पश्चिम मिदनापुर और कूच बिहार जिलों से शाम के समय बूथ पर कब्जा करने, वोट की पेटियों को तोड़ने और हिंसा की खबरें आईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget