एक्सप्लोरर

वोटिंग से पहले नाराज हो गए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी, किसको फटकारा? 'आप क्या पूछ रहे भई'

INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने चुनाव से पहले कहा कि उन्हें जीत का पूरा भरोसा है, उनका उद्देश्य मतदाताओं की अंतरात्मा जागृत करना है, क्रॉस-वोटिंग का कोई इरादा नहीं.

INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी और गठबंधन इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे.

सुदर्शन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जागृत करने का है और उनका उद्देश्य मतदाताओं को सही दिशा दिखाना है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी तरह की क्रॉस-वोटिंग की बात नहीं की है और न ही ऐसा कुछ करने की कोई योजना है. ये पूछे जाने पर कि गृह मंत्री अमित शाह ने आपको लेकर बहुत सारी बातें कहीं, इस पर उन्होंने कहा, "आप क्या पूछ रहे हैं भई! कितने दिन के बाद ये सवाल पूछ रहे हैं. रोज बोलते रहूंगा क्या मैं वही बात."

सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं बी. सुदर्शन रेड्डी 

इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. विपक्ष इस चुनाव को ऐसे नेता और जज के बीच मुकाबला बता रहा है, जो संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हैं और एएसएस की विचारधारा से अलग दृष्टिकोण रखते हैं. जस्टिस रेड्डी पहले सुप्रीम कोर्ट के जज और गोवा के लोकायुक्त रह चुके हैं.

जीत के लिए क्या है जादुई आंकड़ा?

वर्तमान में लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद हैं, यानी दोनों सदनों के कुल सदस्य संख्या 781 है. किसी भी प्रत्याशी के जीतने के लिए 391 सांसदों का समर्थन जरूरी होगा. इस बीच, नवीन पटनायक की बीजेडी, चंद्रशेखर राव की बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने मतदान से अलग रहने का निर्णय लिया है. इन तीनों पार्टियों के कुल 12 सांसद हैं, जिससे अब कुल सांसद संख्या 669 रह गई है. इस हिसाब से जीत के लिए राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी को केवल 385 सांसदों का समर्थन चाहिए.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Himachal -Punjab Visit: बाढ़ भूस्खलन ने बर्बाद कर दिया पंजाब और हिमाचल, आज PM मोदी करेंगे दोनों राज्यों का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget