एक्सप्लोरर

PM Modi Himachal -Punjab Visit: बाढ़ भूस्खलन ने बर्बाद कर दिया पंजाब और हिमाचल, आज PM मोदी करेंगे दोनों राज्यों का दौरा

PM Modi Himachal Pradesh And Punjab Visit: पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों की सरकारों ने पीएम मोदी से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज देने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे. इस दौरान वो बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान और पुनर्वास के कार्य की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले दोपहर 1:30 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचेंगे, जहां वे सबसे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. 

पीएम मोदी धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों से भी बातचीत करेंगे. हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. लगभग 4 बजे पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

हिमाचल सीएम संग बैठक करेंगे पीएम मोदी
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य गणमान्य लोगों के साथ पीएम मोदी बैठक करेंगे. इस दौरान राज्य में हुए नुकसान से लेकर पुनर्वास पर भी चर्चा की जाएगी.

हिमाचल प्रदेश में इस सीजन में अब तक 370 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 205 मौतें भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटना, डूबना, बिजली गिरना, करंट लगना और अन्य आपदाओं के कारण हुई हैं. कुल 434 लोग घायल हुए हैं और 41 लोग लापता हैं. हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, सोमवार शाम 6 बजे तक कुल 744 सड़कें अवरुद्ध थीं, जिनमें एनएच-03, एनएच-70 और एनएच-305 शामिल हैं. 

राहत पैकेज मांग रहीं राज्य सरकारें
पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों की सरकारों ने पीएम मोदी से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज देने की अपील की है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी आपदा प्रभावित राज्य के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करेंगे. 

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कम से कम 25,000 करोड़ रुपये के मुआवजे की तत्काल घोषणा करेंगे, इसके अलावा 60,000 करोड़ रुपये के लंबित बकाया को बिना देरी के मंजूरी देंगे. इसी बीच पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को राज्य में बाढ़ से फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा देने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें

जब 11 साल की उम्र में गद्दी के साथ छीन लिया गया कोहिनूर, फिर बदलवाया धर्म और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?

वीडियोज

Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?
Iran Israel America War: इजरायल के रिश्तों में दरार? जेडी वेंस-नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget