एक्सप्लोरर

'मेरे देश के खिलाफ...' पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ में कश्मीर का किया जिक्र तो भारत ने लगाई लताड़

India On Pakistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान ने कश्मीर का जिक्र किया तो इसको खारिज करते हुए भारत ने जवाब दिया है.

India On Pakistan: सयुंक्त राष्ट्र संघ (UN) में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर राग अलापा. इसको लेकर भारत ने लताड़ लगाते हुए कहा कि इसे खारिज करने में कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा. 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक के दौरान पाकिस्तान के किए कश्मीर के अनुचित संदर्भ पर यूएन में भारत के स्थायी मिशन में दूत आर. मधुसूदन ने कहा, ''मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि की पहले की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा और मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उन्हें सम्मानित नहीं करूंगा.''

भारत ने यह जवाब सुरक्षा परिषद में 'अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना' विषय पर खुली बहस में दिया. 

पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम ने अपनी टिप्पणी में कश्मीर का संदर्भ दिया. आए दिन बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है, लेकिन कोई भी ध्यानाकर्षण हासिल करने में विफल रहता है.

भारत क्या कहता रहा है? 
भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला है. इसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी. 

नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ आतंक, शत्रुता और हिंसा मुक्त माहौल में सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है. बता दें कि आए दिन पाकिस्तान की ओर से आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं जिसे कि भारतीय सुरक्षाबल सफल नहीं होने देते. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- UN में भारत-बांग्लादेश ने कनाडा को 'धार्मिक अल्पसंख्यकों' पर पढ़ाया ऐसा पाठ, ट्रूडो हमेशा रखेंगे याद, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget