एक्सप्लोरर

Pets Smuggling: चेन्नई एयरपोर्ट पर सीम शुल्क की बड़ी कार्रवाई, विदेशी जानवरों की तस्करी में 2 अरेस्ट, 22 प्रजातियां जब्त

Pets Smuggling: टीम ने एयरपोर्ट के बाहर यात्री और रिसीवर दोनों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा फॉलोअप एक्शन में सीमा शुल्क की टीम ने कोलाथुर में एक घर की तलाशी ली और वहां से और भी वन्यजीव जब्त किए.

Exotic Pets Smuggling Busted: चेन्नई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क की टीम ने सोमवार (12 अगस्त 2024) को बड़ी कार्रवाई की है. यहां विदेशी पालतू जानवरों की तस्करी की कोशिशें नाकाम की गई है. थाईलैंड से आए मोहम्मद मीरा सरधराली नाम के एक यात्री के पास से 22 वन्यजीव प्रजातियां जब्त की गईं हैं.

सीमा शुल्क के मुताबिक, टीम ने इसके पास से एक सियामंग गिब्बन (इंडोनेशिया और मलेशिया का मूल निवासी बंदर), दो सुंडा फ्लाइंग लेमर्स, एक लाल पैर वाला कछुआ, 5 इंडो चेन बॉक्स कछुए, 9 चार आंखों वाले कछुए, 1 कील वाला बॉक्स कछुआ, 2 हरे पेड़ के अजगर और 1 सफेद होंठ वाला अजगर बरामद किया है.

फॉलोअप एक्शन में एक घर पर भी छापा

इस मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने एयरपोर्ट के बाहर यात्री और रिसीवर दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा फॉलोअप एक्शन में सीमा शुल्क की टीम ने कोलाथुर में एक घर की तलाशी ली और वहां से और भी वन्यजीव जब्त किए. टीम ने इस घर से एक भारतीय छत वाला कछुआ, ट्राइकारिनेट पहाड़ी कछुआ, काला तालाब कछुआ, सितारा कछुआ और रॉयल बॉल अजगर को बरामद किया.

जून में 10 यात्रियों से बरामद किया 12.1 किलोग्राम सोना 

बता दें कि चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस तरह की तस्करी के मामले अक्सर आते रहते हैं. जून में सीमा शुल्क अधिकारियों ने 24 घंटे से अधिक समय तक चले एक बड़े अभियान में एक समन्वित तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दुबई और अबू धाबी से तीन अलग-अलग उड़ानों से आए 10 यात्रियों से 7.58 करोड़ रुपये कीमत का 12.1 किलोग्राम सोना जब्त किया था.

जून में ही एक यूट्यूबर को किया था अरेस्ट

इसी एयरपोर्ट पर जून में सोने की तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थी. तब डिपार्चर टर्मिनल के अंदर किराए पर ली गई एक साधारण दुकान का इस्तेमाल आठ लोगों ने दो महीने के भीतर 267 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के लिए किया, जिसकी कीमत ₹167 करोड़ है. सीमा शुल्क अधिकारियों ने तब बताया था कि यह दुकान एक यूट्यूबर साबिर अली की है. पुलिस ने साबिर अली और और अन्य दो ट्रांजिट यात्रियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें

Bangladesh Allegation: पहले हिंदुओं पर हमला अब भारत पर ही गंभीर आरोप लगा रहा बांग्लादेश,कहा- आकर देख लीजिए अगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget