एक्सप्लोरर

निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह और चार अन्य आतंकियों को विशेष अदालत ने पंद्रह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

जांच एजेंसियां यह भी पता करने में जुटी हैं कि क्या पिछली बार नावेद अपने भाई इरफान के पास ही ठहरा था या वो किसी और ठिकाने पर रुका हुआ था.

जम्मू: जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह और चार अन्य आतंकियों को पंद्रह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है. अब इस मामले में एनआईए श्रीनगर से लेकर जम्मू और फिर दिल्ली के तार जोड़कर जांच करेगी.

गुरुवार को दोपहर के बाद करीब 4 बजकर 45 मिनट पर जम्मू पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप की गाड़ी जम्मू में विशेष एनआईए अदालत पहुंची. इस बख्तरबंद गाड़ी में कश्मीर से 11 जनवरी को गिरफ्तार जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह, हिज्बुल आतंकी नावेद, रफी और जम्मू से गिरफ्तार नावेद का भाई इरफान मौजूद था. एनआईए की एक टीम बुधवार को कश्मीर से गिरफ्तार डीएसपी और तीन आतंकियों को लेकर जम्मू पहुंची थी और उनसे जम्मू में एनआईए के दफ्तर में पूछताछ की गयी. अदालत ने इन चारों आरोपियों को 15 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है.

गुरुवार सुबह से ही जम्मू के एनआईए के दफ्तर में एनआईए के अफसरों के साथ-साथ राज्य की कई जांच एजेंसियों के अधिकारियों का आना जाना लगा रहा. जम्मू में एनआईए के दफ्तर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए. अदालत ले जाने से पहले इन सभी आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए भी ले जाया गया.  एनआईए सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि जम्मू में उनकी प्राथमिकता पहले इन सभी आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड लेने की थी, जिसके मिलने के बाद अब इस मामले के जम्मू एंगल की भी तफ्तीश की जाएगी.

जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों की माने तो इस मामले की तह तक जाने के लिए जम्मू पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने जम्मू के बठिंडी इलाके से हिज्बुल के गिरफ्तार आतंकी नावेद बाबू के भाई इरफान को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक करीब 34 साल के इरफान का पूरा नाम सईद मोहम्मद इरफान है और वो चंडीगढ़ में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है. इरफान ने जम्मू के बठिंडी इलाके में करीब 15 दिन पहले ही एक मकान किराये पर लिया था और उस मकान के मालिक बरकत हुसैन ने इरफान की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी.

ये भी पढ़ें-

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ऑफिस से अलग दो वॉर रूम बनवाए, प्रचार की नई रणनीति पर कर रही है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget