एक्सप्लोरर

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

पवन वर्मा ने हाल ही में नीतीश कुमार को 2 चिट्ठियां लिख कर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर पार्टी का रुख साफ करने को कहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली की चुनावी राजनीति के चलते बिहार की राजनीति में भी उठापटक होने लगी है. दिल्ली की राजनीति का असर बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी पड़ने लगा है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि "जिसको जहां जाना है जाए उसको शुभकामनाएं." नीतीश कुमार ने अपने बयान में किसी का नाम भले ही ना लिया लेकिन उनका निशाना जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा पर था.

दिल्ली चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल

पवन वर्मा ने दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ जेडीयू के गठबंधन को लेकर भी सवाल खड़े किए थे. पवन वर्मा का कहना है कि जब नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर बीजेपी की पुरानी सहयोगी अकाली दल दिल्ली में उनके साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर सकती है तो आखिर जेडीयू क्यों बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर पार्टी साफ करे अपना रुख

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से पहले भी नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने और एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा की थी, लेकिन उनकी बात को नीतीश कुमार ने अनसुना कर दिया. जिसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को सार्वजनिक तौर पर दो चिट्ठियां लिखी हैं और उनसे नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी जैसे मुद्दों पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा है.

पवन वर्मा का कहना है कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर पार्टी में चर्चा करने के बाद ही कोई स्टैंड लिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पवन वर्मा ने इसके साथ ही प्रशांत किशोर के द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर भी यही कहा कि प्रशांत किशोर भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और ऐसे में उनके साथ भी अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होती रही है, लेकिन जिन लोगों के साथ असल मायने में चर्चा होनी चाहिए थी वह लोग चर्चा को तैयार नहीं हुए.

पवन वर्मा और प्रशांत किशोर सीएए की करते रहे हैं खिलाफत

गौरतलब है की पवन वर्मा और प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं. यहां तक कि जब यह बिल संसद के दोनों सदनों में आ रहा था तो उस दौरान भी इस बिल के विरोध में सार्वजनिक बयान और ट्वीट करते रहे, लेकिन उसके बावजूद जेडीयू ने संसद के दोनों सदनों में इस बिल का समर्थन किया था.

ये भी पढ़ें-

पी चिदंबरम का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- सत्ता में बैठे लोग असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग'

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हुआ आगाज़, प्रसून जोशी सहित कई दिग्गज बिखेरेंगे अपने शब्दों का जादू

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget