एक्सप्लोरर

ट्विटर पर तंज में कहा ब्लॉक कर ईनाम दो, सुषमा ने तुरंत किया ब्लॉक

सुषमा स्वराज ने आज तंज भरे लहजे में चुनौती देने वाली एक एक्टिविस्ट को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. दरअसल, सोनम महाजन नाम की एक ट्विटर यूजर ने पासपोर्ट विवाद से जुड़ी एक खबर का लिंक साझा करते हुए सुषमा स्वराज को टैग किया था.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया खासकर ट्विटर ट्रोल के खिलाफ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुहीम छेड़ दी है. आज ही उन्होंने तंज भरे लहजे में चुनौती देने वाली एक एक्टिविस्ट को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. दरअसल, सोनम महाजन नाम की एक ट्विटर यूजर ने पासपोर्ट विवाद से जुड़ी एक खबर का लिंक साझा करते हुए सुषमा स्वराज को टैग किया.

सोनम महाजन ने लिखा, ''ये गुड गर्वनेंस देने आए थे. ये लो भाई, अच्छे दिन आ गये हैं. @SushmaSwaraj जी, मैं आपकी फऐन थी और जिन्होंने आपके साथ अभद्रता की उसके खिलाफ मैंने लड़ाई लड़ी. अब आप प्लीज, मुझे भी ब्लॉक करके इनाम दीजिए. इंतजार रहेगा.'' जिसके ठीक बाद सुषमा स्वराज ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ''इंतजार क्यों? लीजिए ब्लॉक कर दिया.''

इसके बाद महाजन ने ट्वीट कर कहा, ''बहुत शुक्रिया मोहतरमा. जिसने आपसे वाजिब सवाल किये उसके साथ आपने बढ़िया सलूक किया. हमें भी ट्रोल की श्रेणी में डाल दीजिए, आपको वोट इसी लिए तो दिया था. मैं आपकी स्वास्थ्य के लिए कामना करती हूं.''

एक अन्य ट्वीट में महाजन ने अनस सिद्दीकी और तन्वी सेठ को पासपोर्ट जारी किये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मैडम किसने विक्टिम कार्ड खेला, आपकी गैरमौजूदगी में आपको नहीं मालूम की क्या हुआ? बताने की भी कोई जरूरत नहीं है कि कैसे सादिया अनस (तन्वी सेठ) और उसके पति को पुलिस क्लीयरेंस के बगैर पासपोर्ट मुहैया कराया गया.''

उन्होंने कहा कि दूसरे नाम में घमंड झलकता है. ये प्रधानसेवक जी के खेमे में से हैं. पिछले साल, मेरे किसी जानने वाले ने मैडम से पूछा था कि सौरभ कालिया के माता-पिता को इंसाफ कब मिलेगा तो मैडम ने ब्लॉक कर दिया था. पता नहीं, मैं अभी उनसे कैसे अच्छे की उम्मीद कर रही हूं?

दरअसल, पूरा विवाद पिछले महीने शुरू हुआ था. जब लखनऊ स्थित रतन स्क्वायर पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी विकास मिश्रा ने कथित तौर पर तन्वी सेठ ने बदसलूकी की. सेठ ने आरोप लगाया था कि जब वह अपना आवेदन लेकर विकास मिश्रा के पास गई तो उन्होंने मुस्लिम से शादी करने को लेकर व्यक्तिगत कमेंट किए, जब तन्वी सेठ ने इसका विरोध किया तो विकास मिश्रा ने उनके साथ बदसलूकी भी की. जिसकी शिकायत तन्वी सेठ ने विदेश मंत्रालय से की. विवाद बढ़ने पर पासपोर्ट जारी किया गया.

जिसके बाद ट्विटर ट्रोल ने सुषमा स्वराज को निशाना बनाना शुरू किया और गालियां तक दी. सुषमा ने भी ट्रोल को जवाब देते हुए ट्विटर पर उसके ट्विट्स शेयर किये. फिर उन्होंने ट्विटर पर ट्रोल करने वालों के खिलाफ पोल करवाया और लोगों से अनुरोध किया की वह गालियों की बजाय अच्छे शब्दों में भी बात कर सकते हैं.

तन्वी सेठ पासपोर्ट केस: ट्रोल ने कहा- ये 'इस्लामिक किडनी' का इफेक्ट है, सुषमा ने शेयर किया ट्वीट

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विपक्षी दलों का साथ मिला है. वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुषमा स्वराज से सहानभूति जताई है. सूत्रों के मुताबिक राजनाथ ने पहले फोन पर और बाद में मुलाक़ात के दौरान सुषमा से इस पूरे विवाद पर पूछा और अफ़सोस भी जताया. विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल के जवाब में राजनाथ ने कहा कि "सुषमा स्वराज के साथ जो भी हो रहा है वो ग़लत हो रहा है."

ट्रोल होने पर सुषमा स्वराज ने पूछा- क्या आप ऐसे ट्वीट को सही मानते हैं? लोग बोले, नहीं

राजनाथ सिंह बोले- ट्विटर पर सुषमा स्वराज को गालियां देना गलत, कार्रवाई पर साधी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget