एक्सप्लोरर

Talaq-e-Hasan: सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-हसन पीड़िता से पूछा- क्या अधिक मुआवजा दिलाया जाए तो आपसी सहमति से अलग होना चाहेंगी?

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज गाजियाबाद की बेनजीर हिना के तलाक-ए-हसन मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा है कि क्या अधिक मुआवजे पर वह आपसी सहमती से अलग होना चाहेंगी?

Talaq-e-Hasan Case Hearing in SC Update: मुस्लिम समाज (Muslim Community) में मान्य तलाक-ए-हसन (Talaq-e-Hasan) के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिकाकर्ता (Petitioner) से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पूछा है कि क्या उसे व्यक्तिगत राहत चाहिए? पति से तलाक-ए-हसन के 3 नोटिस पा चुकीं गाजियाबाद (Ghaziabad) की बेनजीर हिना (Benazir Hina) ने पुरुषों को तलाक का एकतरफा अधिकार देने वाले प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है लेकिन आज कोर्ट ने कहा कि मामले में आगे बढ़ने से पहले वह कुछ बातों की पुष्टि करना चाहता है. वह इस बात को देखना चाहता है कि क्या बढ़ी हुई मेहर की रकम के साथ याचिकाकर्ता अपने पति से आपसी सहमति से तलाक लेना चाहेगी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 29 अगस्त तय की है.

'हम नहीं चाहते कि यह कोई एजेंडा बने'

जस्टिस संजय किशन कौल और एमएम सुंदरेश की बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ तीन तलाक बोलने की व्यवस्था को असंवैधानिक करार दिया था लेकिन तलाक-ए-हसन यानी एक 1 महीने में अलग-अलग तीन बार तलाक बोलने की व्यवस्था उससे अलग है. जजों ने यह भी कहा कि मुस्लिम कानूनों में महिला को भी 'खुला' और 'मुबारत' जैसे अधिकार दिए गए हैं. ऐसे में पहली नजर में यह नहीं लगता कि महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है.

हालांकि, जजों ने यह साफ किया कि मामले में नोटिस जारी करने से पहले पीड़िता का रुख जानना चाहेंगे. उसके जवाब के बाद यह तय किया जाएगा कि मामले में क्या किया जाए. बेंच ने यह टिप्पणी की, "हम याचिकाकर्ता की समस्या को हल करना चाहेंगे. हम यह नहीं चाहते कि इसमें किसी और तरीके का एजेंडा बने."

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?

वकील अश्विनी उपाध्याय के जरिये दाखिल याचिका में बेनजीर ने बताया है कि उनकी 2020 में दिल्ली के रहने वाले यूसुफ नकी से शादी हुई. उनका 8 महीने का बच्चा भी है. पिछले साल दिसंबर में पति ने एक घरेलू विवाद के बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया. 5 महीने से उनसे कोई संपर्क नहीं रखा. अप्रैल में अचानक अपने वकील के जरिये डाक से एक चिट्ठी भेज दी. इसमें कहा गया कि वह तलाक-ए-हसन के तहत पहला तलाक दे रहे हैं.

अभी क्या है स्थिति?

याचिका दाखिल होने के बाद से मामला सुनवाई के लिए लगने तक बेनजीर के पति ने बाकी 2 नोटिस भी भेज दिए थे. इस तरह मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत तलाक पूरा हो चुका है लेकिन जजों ने यह प्रस्ताव दिया है कि अगर याचिकाकर्ता चाहे तो बढ़े हुए मुआवजे के साथ आपसी तलाक ले सकती है. कोर्ट ने कहा कि निकाह के समय तय मेहर की रकम कम थी. इसलिए उसे बढ़ा कर कोर्ट के माध्यम से या कोर्ट के बाहर 'मुबारत' जैसी व्यवस्था से तलाक हो सकता है.

पीड़िता ने एबीपी न्यूज से क्या कहा?

बेनजीर हिना से एबीपी न्यूज ने आज बात की है. हिना ने कहा कि उनका मसला अधिक मुआवजे का है ही नहीं. वह चाहती हैं कि यह तलाक रद्द हो. पति उन्हें और अपने बेटे को साथ रखे. याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि जो अधिकार संविधान उनकी हिंदू, सिख या ईसाई सहेलियों को देता है, उससे वह वंचित हैं. अगर उन्हें भी कानून का समान संरक्षण हासिल होता तो उनके पति इस तरह एकतरफा तलाक नहीं दे सकते थे. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी नहीं, देश की करोड़ों मुस्लिम लड़कियों की लड़ाई लड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें

Target Killing: कश्मीरी पंडित भाइयों पर हमला, ओवैसी ने अलापा 370 का राग, बोले- मोदी सरकार ने सोचा था फायदा होगा लेकिन...

तेजस्वी को स्वास्थ्य, तेज प्रताप को वन पर्यावरण... नीतीश कैबिनेट में किसे-कौन सा मंत्रालय, जानें मंत्रियों की पूरी सूची

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget