एक्सप्लोरर

तेजस्वी को स्वास्थ्य, तेज प्रताप को वन पर्यावरण... नीतीश कैबिनेट में किसे-कौन सा मंत्रालय, जानें मंत्रियों की पूरी सूची

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में RJD और JDU की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है. समारोह में एक साथ पांच पांच विधायकों को शपथ दिलाई गई.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो गया. 31 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. भाजपा का दामन छोड़ तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन करने वाले नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों ने राजभवन में होने वाले समारोह में शपथ ली. राज्यपाल फागू चौहान ने सबसे पहले 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. आज RJD कोटे से 16, जेडीयू से 11 और कांग्रेस के 2 मंत्रियों ने शपथ ली. तेजस्वी को मिलेगा स्वास्थ्य मंत्रालय, तेज प्रताप के विभाग पर सस्पेंस. वहीं शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ ही देर में मंत्रालयों का बंटवारा भी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आज वह कैबिनेट की बैठक भी लेंगे. 

नीतीश-तेजस्वी कैबिनेट में फाइनल मंत्रियों की लिस्ट


तेजस्वी को स्वास्थ्य, तेज प्रताप को वन पर्यावरण... नीतीश कैबिनेट में किसे-कौन सा मंत्रालय, जानें मंत्रियों की पूरी सूची


तेजस्वी को स्वास्थ्य, तेज प्रताप को वन पर्यावरण... नीतीश कैबिनेट में किसे-कौन सा मंत्रालय, जानें मंत्रियों की पूरी सूची

मंच पर सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, तेज प्रताप यादव, बिजेंद्र यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम को पहले बुलाया गया था.

विजय कुमार चौधरी: JDU से विजय कुमार चौधरी मंत्री बन गए हैं. चौधरी पहले भी पूर्व सरकार में शिक्षा मंत्री थे. बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ले ली है. यह सुपौल से विधायक हैं.

आलोक मेहता: आलोक मेहता ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. आलोक उजियारपुर से सासंद और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. आलोक मेहता पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह 7.36 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. 

तेजप्रताप यादव: इसके अलावा लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. तेज प्रताप 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है. इसके अलावा उनके पास 2.83 करोड़ की संपत्ति है.

आफाक आलम: कांग्रेस से आफाक आलम मंत्री बन गए हैं. अफाक पुर्णिया जिले की कसबा सीट से विधायक हैं. इनके पास करीब 9 लाख की चल अचल संपत्ति है. वह कसबा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं.

राजभवन में होने वाले समारोह में एक साथ पांच पांच विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है. दूसरे राउंड में अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, लेशी सिंह और रामानंद यादव ने शपथ ली है. तीसरे राउंड में फिर पांच विधायकों ने शपथ ली है. इन पांच विधायकों में मदन सहनी, ललित यादव, संजय झा, संतोष सुमन और कुमार सर्वजीत शामिल हैं. चौथे राउंड में फिर पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. शीला मंडल, सुमित सिंह, सुनील कुमार, चंद्रशेखर और समीर महाशेख. पांचवे राउंड में पांच विधायकों को मंच पर बुलाया गया.

इनमें अनीता देवी, सुधाकर सिंह, मो. जमा खान, जितेंद्र राय और जयंत राज शामिल हैं. इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिक सिंह, मुरारी प्रसाद और शहनवाज आलम ने छठे राउंड में मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आरजेडी कोटा के मंत्रियों ने नीतीश को पीएम और तेजस्वी को सीएम बनाने की बात कहने लगे हैं. 

नीतीश कुमार ने कब छोड़ा बीजेपी का साथ

बिहार में नीतीश कुमार ने नौ अगस्त को राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (NDA) से अलग होने की घोषणा की थी. इसके बाद से उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्हें आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन ने अपना नेता चुन लिया था. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उनका दावा था कि उन्हें सलात दलों के 164 विधायकों का समर्थन हासिल है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी के हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) ने भी नीतीश कुमार को  समर्थन दिया है. उसके चार विधायक हैं. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

ये भी पढ़ें:

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार, 31 नए मंत्री होंगे शामिल, जानें किस जाति से कितने चेहरे

Exclusive: बाहुबली आनंद मोहन सिर्फ पटना में ही नहीं घूमा, जेल से बाहर रहकर सरकारी गेस्ट हाउस में रात भी बिताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खाली बर्थ सब्जियों की तरह बेचते हैं TTE', कलकत्ता HC ने दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
'खाली बर्थ सब्जियों की तरह बेचते हैं TTE', कलकत्ता HC ने दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
मानसून क्यों पड़ गया सुस्त? अब दोबारा कब और कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दी जानकारी
मानसून क्यों पड़ गया सुस्त? अब दोबारा कब और कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दी जानकारी
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget