एक्सप्लोरर

दिल्ली: किडनैपिंग और मर्डर का एक ऐसा मामला जिसे सुलझाने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए

आरोपी डेडबॉडी के साथ फ्रिज को संगम विहार के चर्च कॉलोनी में एक प्लाट में लेकर गए 6 फ़ीट गहरा गड़्डा किया और लाश को दफना दिया, जब पड़ोसियों ने पूछा तो बताया कि पानी के टैंक के लिए गड्ढा कर रहे है

नई दिल्ली: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई बुजुर्ग कृष्ण देव खोंसला की हत्या में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें घर का नौकर भी शामिल है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्या का मकसद लूट और बुजुर्ग कृष्ण देव खोंसला का नौकर का डांटना था. दरअसल 1 सितंबर को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से पुलिस को सुचना मिली कि एक घर में चोरी हो गई है, पुलिस तुरंत उस घर में पहुंची तो देखा घर में एक बुजुर्ग महिला सरोज खोंसला है महिला ने बताया कि उनके पति कृष्ण देव खोंसला और नौकर गायब है. महिला ने ये भी बताया कि घर के नौकर ने 31 तारीख की शाम को दोनों को चाय थी और उसके बाद उन्हें नही पता क्या हुआ, पुलिस की माने तो महिला की आंख सुबह खुली, पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

जांच में पुलिस को पता चला कि घर से डबल डोर फ्रीज भी गायब है, इसके बाद पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया, पुलिस को सीसीटीवी से सुराग मिला. सीसीटीवी में कुछ लोग फ्रीज ले जाते हुए नजर आ रहे थे, पुलिस को ये समझते देर नहीं लगी कि घर के नौकर ने ही अपने साथियों मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं जब नीचे गार्ड ने पूछा कि ये फ्रिज कहा ले जा रहे हो, तो आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति के दूसरे घर में ले जा रहे है इस वजह से गार्ड को भी कोई शक नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई, पुलिस टीम ने आरोपी घर के नौकर किशन के साथ दीपक यादव, प्रदीप शर्मा, सर्वेश और प्रभुदयाल को गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक मृतक बुजर्ग कृष्ण देव खोसला डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज सेंट्रल गवर्मेंट में कई पदों पर थे उसके साथ यूएन भी डेप्युटेशन पर गए थे और करीब 30 साल पहले रिटायर्ड हुए थे. इनका एक बेटा यूएस में रहत हैं और दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है, बुजुर्ग दंपति कुछ दिनों से किराए के घर में रह रहे थे क्योंकि उनके घर में कुछ काम चल रहा था. पूछताछ में आरोपियों ने बताया की मृतक बुजुर्ग को घर मे ही मार दिया था और लाश छुपाने के लिए उसे फ्रिज में डाला और दफनाने के लिए अपने चार दोस्तों को भी बुलाया था. आरोपी डेडबॉडी के साथ फ्रिज को संगम विहार के चर्च कॉलोनी में एक प्लाट में लेकर गए 6 फ़ीट गहरा गड़्डा किया और लाश को दफना दिया, जब पड़ोसियों ने पूछा तो बताया कि पानी के टैंक के लिए गड्ढा कर रहे है, उसके बाद आरोपियों ने मौका पाकर गड्ढे में डेढ़ बॉडी को दफना दिया.

दिल्ली पुलिस की माने तो नौकर किशन ने जुलाई से ही इस हत्या की प्लानिंग कर ली थी, जिस घर से पुलिस ने लाश बरामद की उस घर को 2 दिन पहले ही किराए पर लिया गया था और उसमे गद्दा खोदना शुरू कर दिया था. पुलिस के मुताबिक नौकर किशन 1 साल से बुजुर्ग दम्पति के घर में काम कर रहा था, पूछताछ में हत्या का मकसद लूट और बुजुर्ग का नौकर को डांटना बताया जा रहा है, लेकिन इसके अलावा भी पुलिस तमाम पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है, क्योंकि आरोपी अपने बयान बार बार बदल रहे है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्यारे घर से 3 लाख कैश, कुछ ज्वैलरी और 2 एटीएम कार्ड भी ले गए थे और एटीएम से पैसे भी निकाले गए, फिलहाल पुलिस अभी सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और एक की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget