एक्सप्लोरर

Sonam Wangchuk Fast: 'अब तक सरकार से एक शब्द नहीं बोला गया', लद्दाख में 20 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक बोले

Climate Fast: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इस केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए वह पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

Sonam Wangchuk Climate Fast: लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपाय दिए जाने की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर है. सोमवार (25 मार्च) को उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि अभी तक सरकार से एक शब्द नहीं बोला गया है.

सोनम वांगचुक ने बताया है कि वह केवल पानी और नमक का सेवन कर रहे है. उन्होंने अपनी मुहिम को क्लाईमेट फास्ट नाम दिया है. सोनम वांगचुक के समर्थन में भारी संख्या में लोग भी उपवास कर रहे है. वांगचुक अपनी भूख हड़ताल के दौरान रोजाना सोशल मीडिया पर अपडेट दे रहे हैं.

'लोकतंत्र के लिए बहुत ही असामान्य'

सोमवार (25 मार्च) को सोनम वांगचुक ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, ''मेरे क्लाइमेट फास्ट का 20वां दिन. 3000 हजार लोग मेरे साथ उपवास कर रहे हैं लेकिन अब तक सरकार की तरफ से एक शब्द भी नहीं बोला गया. लोकतंत्र के लिए बहुत ही असामान्य... जब 90 फीसद आबादी नेताओं को उनके वादे याद दिलाने के लिए सामने आई है और सैकड़ों लोग 20 दिन से अनशन पर हैं, लेकिन हम देश भर में जनता के समर्थन से बहुत प्रभावित हैं... समझौता किए गए मुख्यधारा मीडिया की भरपाई कर रहे हैं.''

देश, नेताओं और जनता में विश्वास नहीं खोया है- सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें काफी संख्या लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सोनम वांगचुक ने बताया कि वह बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं, 20 दिन से भूख हड़ताल के कारण ऐसा महसूस करना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस महाने देश और इसके नेताओं, खासकर आम जनता में विश्वास नहीं खोया है.

सोनम वांगचुक ने की मेनस्ट्रीम मीडिया की आलोचना

सोनम वांगचुक ने कहा, ''जहां तक नेताओं और मुख्यधारा के मीडिया की बात है, जो लोकतंत्र के स्तंभ की तरह है, मुझे यकीन है कि उनकी अंतरात्मा उन्हें रात को सोने नहीं देगी, उन्हें एहसास कराएगी कि वे लद्दाख के साथ क्या कर रहे हैं. मैं बस आप सभी को धन्यवाद देता हूं, देश के नागरिक को, सामान्य शक्तिहीन नागरिकों को, जो लद्दाख के लिए ऐसे सहारा बने जिन्होंने मीडिया बनकर हमारी बातों को दूर-दूर तक देश के हर नागरिक तक पहुंचाया.

सोनम वांगचुक ने पीएम, गृह मंत्री और राष्ट्रपति से जताई उम्मीद

सोनम वांगचुक ने कहा, ''मुझे यकीन है कि यह हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री और माननीय राष्ट्रपति तक भी पहुंचेगा और मुझे अब भी विश्वास है कि वे जल्द ही समझेंगे और न्याय करेंगे. मैं आज बस इतना ही कह सकता हूं. बहुत बहुत धन्यवाद और जय हिंद.'' वीडियो के अंत में लिखकर होली की शुभकामनाएं भी दी गई हैं.

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ लद्दाख की एपेक्स बॉडी लेह (ABL) और कारगिल डेमाक्रेटिक अलायंस की बातचीत का हल नहीं निकला था, जिसके बाद सोनम वांगचोक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. रविवार (24 मार्च) सुबह कारगिल के हुसैनी पार्क में केडीए ने भी अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल शुरू की थी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: वायनाड में भी होगा अमेठी जैसा हाल! राहुल गांधी को लेकर इस नेता ने किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget