एक्सप्लोरर

भागवत बोले- वायुसेना की एयर स्ट्राइक से पुलवामा के शहीदों की 13वीं का श्राद्ध अच्छे से हुआ

पुलवामा में जैश की ओर से अंजाम दिए गए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित था. भारतीय वायुसेना ने हवाई हमले करके जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित आधार शिविरों को ध्वस्त कर दिया.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया है. मोहन भागवत ने कहा है कि वायुसेना की एयर स्ट्राइक से पुलवामा के शहीदों की 13वीं का श्राद्ध अच्छे से हुआ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हवाई हमलों के लिए भारत सरकार और भारतीय वायुसेना को बधाई दी है.

मोहन भागवत ने कहा, ‘’आज सावरकर जी के स्मृति दिन हम उन्हें याद कर रहे हैं और इसी दिन पुलवामा के शहीदों की तेरवी का श्राद्ध अच्छी तरीके से हुआ है. भागवत ने ये बात नागपुर में सावरकर गौरव पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि उन्होंने पुलवामा हमले के बाद भारतीयों के आक्रोश को कार्रवाई में बदला है. आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने एक बयान में कहा कि इन हवाई हमलों में पाकिस्तानी सेना और वहां के आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप है.

सुरेश जोशी ने एक बयान में कहा, ''पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद की ओर से अंजाम दिए गए आतंकी हमले के बाद पूरा देश आंदोलित और आक्रोशित था. आज भारतीय वायुसेना ने सटीक हवाई हमले करके जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित आधार शिविरों को ध्वस्त कर दिया. हम करोड़ों भारतीयों की भावना और उनके आक्रोश को कार्रवाई में बदलने के लिए भारत सरकार और भारतीय वायुसेना को बधाई देते हैं.''

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए 300 से ज्यादा आतंकी

बता दें कि आज सुबह तड़के पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारत के लड़ाकू विमान 12 मिराज 2000 ने आतंकी ठिकाने पर भारी बमबारी की. ऑपरेशन 100 फीसदी कामयाब रहा और भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राईक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के दो आतंकी भाई इब्राहिम अजहर, मौलाना तल्हा सैफ और साले यूसुफ सहित 325 आंतकी मारे गए हैं. इस दौरान जैश के 25 टॉप कमांडर भी मारे गए हैं.

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

गौरतलब है कि इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में आतंकी हमला किया था. जैश के आतंकी डार ने विस्फोटक से भरी कार को काफिले से टकरा दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस के बाद पूरी दुनिया ने इस हमले की निंदा की थी और पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर भारत के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

पुलवामा का बदला: एक क्लिक में जानें पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से लेकर अबतक की सभी बड़ी बातें

कन्फ्यूजन दूर कीजिए: भारत ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर हवाई हमले किए, जानें बालाकोट कहां है, जहां हुई है स्ट्राइक

पुलवामा का बदला: राजस्थान के चुरू में पीएम मोदी का एलान- सौगंध खाता हूं, देश नहीं मिटने दूंगा

बालाकोट हमले के चश्मदीद ने कहा, लगा आसमान गरज रहा है या भूकंप आ रहा है वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget