एक्सप्लोरर

शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल को बताया दुनिया का सबसे झूठा नेता और आतंकवादी

शिवराज ने केजरीवाल के दावों पर सवाल खड़ा किया और पूछा कि केजरीवाल ने 5 सालों में जनता को पीने का साफ पानी भी नहीं दिया. अब हवा इतनी खराब है तो भला केजरीवाल विकास की बात किस आधार पर कर रहे हैं?

नई दिल्लीः दिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है राजनेताओं की भाषा गिरावट के नए-नए स्तर छूती जा रही है. इस बार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल को अपने निशाने पर लिया है. शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल को दुनिया का सबसे झूठा नेता कह डाला. साथ ही यह भी कहा कि एक लाख झूठे मरे होंगे तो केजरीवाल पैदा हुए होंगे. केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े 4 साल तक धरना करते रहे कि केंद्र की मोदी सरकार कुछ नहीं करने दे रही है और चुनाव आए हैं तो अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल पर अन्ना हजारे और जनता को धोखा देने का आरोप भी लगाया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है. तमाम शीर्ष नेता दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सभाए कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान भी दिन में कई कई सभाएं कर रहे हैं और लोगों से बीजेपी को वोट देने की मांग कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खासतौर पर बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केजरीवाल सरासर झूठ बोलते हैं, पहले कहा मकान नहीं लूंगा, गाड़ी नहीं लूंगा सब झूठ बोला और एक-एक करके सारी सुविधाएं ले लीं. सीएए को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरते हुए शिवराज ने बोला कि ये पार्टियां झूठ फैला रही हैं कि कानून मुसलमानों के खिलाफ है. यह नागरिकता देने का कानून है लेने का नहीं.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से विकास के दावों पर भी शिवराज ने सवाल खड़ा किया और पूछा कि दिल्ली में पानी गंदा है, केजरीवाल ने 5 सालों में जनता को पीने का साफ पानी भी नहीं दिया. अब हवा इतनी खराब है तो भला केजरीवाल विकास की बात किस आधार पर कर रहे हैं? शिवराज ने दावा किया कि दिल्ली को केजरीवाल ने नर्क बना दिया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल को आतंकवादी तक कहते हुए शिवराज ने कहा दिल्ली प्रदूषित हवा-प्रदूषित पानी से बेहाल है. लोग बीमार हैं और आतंक फैला हुआ है और इस आतंक को फैलाने वाली सरकार आतंकवादी है इसीलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आतंकवादी है.

शाहीन बाग फायरिंग: क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, आरोपी कपिल ने एक साल पहले ज्वाइन की थी AAP, तस्वीर सामने आई

2024 में शरद पवार बन सकते हैं प्रधानमंत्री, पोते ने जताई उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget