एक्सप्लोरर

2024 में शरद पवार बन सकते हैं प्रधानमंत्री, पोते ने जताई उम्मीद

शरद पवार के पोते रोहित पवार का कहना है कि शरद पवार अब भी जवान हैं और 2024 में प्रधानमंत्री बन सकते हैं.एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए रोहित पवार ने ये कहा है.

मुंबईः शरद पवार अब भी जवान हैं और 2024 में प्रधानमंत्री बन सकते हैं. जिस तरह महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार है उसी तरह से अगर लोकसभा में सभी साथ आकर चुनाव लड़ते हैं तो मराठी मनुष्य प्रधानमंत्री बनकर रहेगा. हमारा देखा सपना पूरा हो सकता है ऐसा विश्वास है. ये कहना है रोहित पवार का. रोहित, शरद पवार के पोते हैं और महाराष्ट्र के कर्जत-जामखेड़ से पहली बार एनसीपी के टिकट पर विधायक चुने गये हैं. औरंगाबाद में एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए रोहित पावर ने ये बात कही.

रोहित पवार के बयान ने फिर एक बार उस चर्चा को गर्म कर दिया है कि शरद पवार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये गैर भाजपाई दलों का एक मोर्चा खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जिस तरह से महाराष्ट्र में सरकार बनवाने के लिये शरद पवार शिवसेना और कांग्रेस जैसी विपरीत विचारधाराओं वाली पार्टियों को एक साथ ले आये, उसी तरह से वो केंद्र की सत्ता हासिल करने के लिये भी देशभर की पार्टियों को एकजुट करने की तैयारी कर रहे हैं. महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को भविष्य की केंद्र सरकार के एक लघुरूप के तौर पर देखा जा रहा है.

इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि शरद पवार 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री पद के सबसे करीब पहुंच गये थे. उस वक्त उन्हें पीएम बनने का मौका मिल सकता था लेकिन गांधी परिवार के करीबियों ने भूतकाल में उनकी राजीव गांधी के साथ हुई अनबन का हवाला देकर पी.वी.नरसिंहा राव का नाम आगे कर दिया. ये कहा गया कि राव की तुलना में पवार की उम्र काफी कम है और उन्हें भविष्य में पीएम बनने का मौका मिल सकता है. नरसिंहा राव पीएम बन गये और पवार के पीएम बनने का मौका आज तक नहीं आया, हालांकि कांग्रेस से अलग होकर वे यूपीए सरकार में दो बार केंद्रीय कृषि मंत्री रह चुके हैं.

80 साल के शरद पवार महाराष्ट्र में महाविकास गठबंधन की सरकार बनवा कर ये साबित कर चुके हैं कि वे अब भी सियासी तौर पर सक्रिय हैं और उनकी महत्वकांक्षाएं बरकरार हैं. विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनसीपी 54 सीट जीतकर तीसरे नंबर पर थी, लेकिन ये पवार का ही दिमाग था कि एनसीपी आज महाराष्ट्र की सत्ता में है और उनके भतीजे अजीत पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं. चुनाव से पहले जिस तरह पार्टी के दिग्गज नेता दलबदल करके बीजेपी में शामिल हो रहे थे उसे देखकर माना जा रहा था कि एनसीपी के लिये अपना अस्तित्व बचा पाना मुश्किल हो जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget