एक्सप्लोरर

शाहीन बाग फायरिंग: पुलिस का दावा- आरोपी AAP का सदस्य, संजय सिंह बोले- बीजेपी कर रही डर्टी पालिटिक्स

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक फोटो करीब एक साल पहले की है जब कपिल बैंसला और उसके पिता ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थीआप नेता ने संजय सिंह ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि बीजेपी गंदी राजनीति करेगी, किसी के साथ तस्वीर होने का क्या मतलब है

नई दिल्ली: शाहीन बाग गोलीकांड में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा किया है, क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो गोलीकांड में गिरफ्तार हुए कपिल बैंसला आम आदमी पार्टी का सदस्य है. इतना ही नहीं उसको सदस्यता किसी और ने नहीं बल्कि आप के नेता संजय सिंह से दिलवाई थी. बता दें कि आरोपी ने शनिवार 1 फरवरी को शाहीन बाग में लगे पुलिस बैरीकेड के पास फायरिंग कर दी थी.

दरसअल क्राइम ब्रांच को ने कपिल बैंसला ने के मोबाइल फोन की जांच की तो उसका आप पार्टी कनेक्शन सामने आया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल ने अपने फोन को फॉर्मेट कर दिया था उसमे कुछ भी नहीं था लेकिन पुलिस ने उसके फ़ोन से जब तकनीक की मदद से पूरा डेटा रिकवर किया तो उसका आम आदमी पार्टी कनेक्शन सामने आया.

क्राइम ब्रांच को कपिल बैसला के मोबाइल से जो फोटो मिली है उसमें कपिल बैंसला आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच को कुछ फोटो और मिली हैं जिसमें कपिल के पिता मनीष सिसोदिया के साथ नजर आ रहे हैं.

पुलिस के सूत्रों की माने तो यह फोटो करीब एक साल पहले की है जब कपिल बैसला और उसके पिता गजे सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी. साल 2019 की शुरुआत में दोनों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी, उस वक्त कपिल और उसके पिता के साथ साथ कपिल के करीब एक दर्जन से ज्यादा साथियों ने आप पार्टी की सदस्यता ली थी.

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि कपिल बैंसला अपने घर दल्लूपुरा से वारदात वाले दिन निकला, उसके साथ उसका एक और साथी सार्थक था. दोनों बाइक पर सवार होकर शाहीन बाग की तरफ निकले. डीएनडी से महारानी बाग होते हुए वो सबसे पहले होली फैमिली अस्पताल पहुंचे. दरअसल होली फैमिली अस्पताल जाने का एक मकसद था, जो पिस्तौल कपिल से पीछे लगाई थी वो उसे चुभ रही थी. इसलिए वो अस्पताल के टॉयलेट में गया, वहां पिस्तौल ठीक की और फिर दोनों शाहीन बाग की तरफ निकल गए.

शाहीन बाग पहुंचने के बाद कपिल बैंसला ने दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद उसने अपना मोबाइल अपने दोस्त सार्थक को दिया और बाइक देकर उसे वापस जाने के लिए कहा. सार्थक मोबाइल और बाइक लेकर निकल गया. पुलिस को जांच में कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें कपिल नज़र आ रहा है.

कपिल के पिता दो बार बीएसपी के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुके है. साल 2008 में जंगपुरा से और साल 2012 में पड़पडगंज से, दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा. कपिल बैंसला अभी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली चलाने के पीछे उसका मकसद क्या था, क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इस मामले की जांच कर रही है.

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे साजिश बताया है. पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ''अमित शाह इस समय देश के गृह मंत्री हैं, अब चुनाव से ठीक पहले फोटो और साजिश देखने को मिलेंगे. चुनाव में 3-4 दिन बचे हैं, बीजेपी उतनी गंदी राजनीति करेगी, जितना कि वो कर सकती है. किसी के साथ एक तस्वीर होने का क्या मतलब है?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget