एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: 'आप' की आंधी में उड़ी कई राष्ट्रीय-क्षेत्रीय पार्टियां, कई दर्जन पार्टियों को NOTA से भी कम वोट मिले

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 8 पार्टियों को NOTA से भी कम वोट मिले हैं.

नई दिल्ली:  दिल्ली के चुनावी नतीजों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. 2015 की 67 सीटों के मुकाबले आम आदमी पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली है. वैसे तो आम आदमी पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन के सामने BJP और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां भी नहीं टिक पाई हैं लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की इस लहर में आधा दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल बह गए.

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में पड़े कुल वोटों का 0.46 फीसदी हिस्सा NOTA के खाते में गया है, लेकिन कई दर्जन पार्टियां ऐसी भी हैं जिन्हें कुल मिलाकर NOTA से भी कम वोट मिले हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का है. जिसे 0.00 प्रतिशत वोट मिले हैं. इसके बाद बारी चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल की आती है जिसे मिले हैं 0.01 फीसदी वोट और इतने ही वोट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) (CPIM) को भी मिले हैं. लिस्ट में अगला नाम शरद पवार की NCP का है जिसे 0.02 फीसदी वोट मिले हैं और 0.02 फीसदी वोट शेयर के साथ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) भी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे कम वोट पाने वाली क्षेत्रीय पार्टियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है. तेजस्वी यादव के एक हफ्ते के प्रचार के बाद भी पार्टी को महज 0.04 फीसदी वोट मिले हैं. जबकि महाराष्ट्र में सरकार चला रही BJP की पूर्व सहयोगी शिवसेना को दिल्ली चुनाव में कुल 0.20 फीसदी वोट नसीब हुए हैं. NOTA के सबसे करीब रामविलास पासवान की पार्टी LJP है जिसका वोट शेयर 0.35 फीसदी है.

BSP (0.71 फीसदी ) और JDU (0.91 फीसदी) वो पार्टियां हैं जिन्हें NOTA से तो ज्यादा वोट मिला है लेकिन वोट शेयर के मामले में ये पार्टियां 1 फीसदी के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई हैं. इनके अलावा कई छोटी-छोटी पार्टियां हैं जिन्होंने इस चुनाव में किस्मत आजमाई लेकिन उन सबको मिलाकर भी (0.91 फीसदी) 1 फीसदी से ज्यादा वोट नसीब नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

LIVE: थोड़ी देर में केजरीवाल के घर विधायक दल की बैठक, 16 फरवरी को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

आप की जीत पर चिदंबरम ने किया ट्वीट तो शर्मिष्ठा बोलीं- क्या कांग्रेस को दुकान बंद कर लेनी चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget