एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एसआईआर पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की है.

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन और सीजेपी के प्रदर्शनों के बीच कहा कि कहा कि राजनीतिक टकराव और अस्थिरता फैलाने की कोशिश हो रही है.

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की बात करते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह रहे हैं. डंके की चोट पर सरकार को गिराने की बात करते हैं. इनका एक मात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना और देश में आग लगाना है.'' उनका इशारा वकील प्रशांत भूषण और आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा के बयानों की तरफ था. दोनों हाल ही में राहुल गांधी से भी मिले हैं. 

राजनाथ सिंह ने कहा, ''रिजीम चेंज जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, इससे स्पष्ट हो जाता है यह उनकी लड़ाई चुनाव सुधार के लिए नहीं है. यह उनकी लड़ाई SIR के लिए नहीं है. ज्ञानेश कुमार के लिए नहीं है. नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नहीं है. बल्कि देश में अराजकता पैदा कर सत्ता हासिल करने की कोशिश है.'' 

बीजेपी नेता ने कहा, ''मैं कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी और उनको सहयोगियों को यह समझना होगा कि लोकतंत्र अराजकता फैलाने, संवैधानिक संस्थाओं की साख पर चोट करने या भारत की विकास यात्रा में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं है. और सर्वोच्च न्यायालय के कल की की गई टिप्पणी भी मैं समझता हूं कि यह इसी ओर एक संकेत है. कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कानून का सम्मान करना भी आवश्यक है.''

राहुल गांधी को मेरी सलाह है...-राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को मेरी सलाह है कि कि लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर पॉलिटिक्स ऑफ डिसरप्शन करने के बजाय जनमत का सम्मान करते हुए अपनी राजनीतिक भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए. जहां तक भारत के भविष्य का प्रश्न है, भारत के भविष्य की जिम्मेदारी सबकी बनती है. हमें टकराव नहीं संवाद और राष्ट्र निर्माण का मार्ग चुनना है. 

कांग्रेस ने तीन अक्षम्य अपराध किए- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, ''मैं मानता हूं कि कांग्रेस के संरक्षण में और शासन काल में तीन सबसे बड़े अक्षम्य अपराध हुए हैं. 75 में इंदिरा जी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी, दूसरा अक्षम्य अपराध था 1984 में कांग्रेस के संरक्षण में सिख भाई-बहनों का नरसंहार और तीसरा उनका अक्षम्य अपराध था 1990 में रामभक्त कारसेवकों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को समर्थन देकर उनकी सरकार को बचाना.'' 

राजनाथ सिंह ने याद दिलाया इतिहास

राजनाथ सिंह ने कहा, ''1993 में कांग्रेस सरकार ने चुनाव आयोग में अचानक बदलाव कर दिया. रातों-रात चुनाव आयोग में दो नए इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किए. आप याद कीजिए कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने राष्ट्रपति को एक पत्र चुनाव आयुक्त नवीन चावला को पद से हटाने की सिफारिश की थी. और उन्होंने यह आरोप लगाया था कि नवीन चावला ने चुनाव आयोग की संवेदनशील जानकारी कांग्रेस नेताओं के साथ साझा की थी. यह बहुत ही गंभीर आरोप है. लेकिन कांग्रेस ने न केवल नवीन चावला को बचाने का काम किया था, बल्कि उन्हें चीफ इलेक्शन कमिश्नर बनाया था.'' 

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के द्वारा नियुक्त किए गए एक पूर्व चुनाव आयुक्त बाद में सरकार में एक नहीं दो-दो बार वह केंद्रीय मंत्री बने थे. उनका नाम था मिस्टर एम. एस. गिल. पांच दशक तक देश में बिना वोटर आईडी कार्ड के चुनाव होते रहे. यानी 1993 से पहले वोटर आईडी कार्ड होता ही नहीं था. वोटर की पहचान साबित करने के लिए कोई पुख्ता प्रमाण होता ही नहीं था. और जब से वोटर आईडी कार्ड आ गया है, तब से कांग्रेस के लिए बहुमत बहुत दूर की बात हो गई.'' 

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget