एक्सप्लोरर

आप की जीत पर चिदंबरम ने किया ट्वीट तो शर्मिष्ठा बोलीं- क्या कांग्रेस को दुकान बंद कर लेनी चाहिए?

इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि बीजेपी विभाजनकारी और केजरीवाल ‘स्मार्ट पॉलिटिक्स’ कर रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं?साल 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई है. पार्टी को एक सीट भी नसीब नहीं हुई. 66 विधायकों में से पार्टी को 63 विधायकों की जमानत जब्त हो गई. पार्टी की इस हार पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर ही सवाल खड़े कर दिए.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर विपक्ष भी बधाई दे रहा है. चुनाव में एक सीट भी नहीं पाने वाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा है कि दिल्ली का परिणाम विपक्ष का हौसला बढ़ाने वाला है. चिदंबरम के ट्वीट पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पूछा है कि क्या कांग्रेस को दुकान बंद कर लेनी चाहिए?

चिदंबरम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पूछा, ‘’सम्मान के साथ चिदंबरम सर, मैं बस जानना चाहती हूं कि कांग्रेस ने राज्यों में बीजेपी को हराने का काम आउटसोर्स किया है क्या? यदि नहीं, तो फिर हम अपनी हार के बजाय आप की जीत पर गर्व क्यों कर रहे हैं? और यदि आउटसोर्स किया है तो हमें (पीसीसी) अपनी दुकान को बंद कर देना चाहिए.’’

चिदंबरम ने क्या ट्वीट किया था?

पी चिदंबरम ने कहा था, ‘’आप की जीत, बेवकूफ बनाने और फेंकने वालों की हार हुई. दिल्ली के लोग जो भारत के सभी हिस्सों से हैं, उन्होंने बीजेपी के ध्रुवीकरण, विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को हराया है. मैं दिल्ली के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने 2021 और 2022 में अन्य राज्यों (जहां चुनाव होंगे) के लिए मिसाल पेश की है.’’

66 विधायकों में से पार्टी के 63 विधायकों की जमानत जब्त

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ 2015 के प्रदर्शन को दोहराते हुए 62 सीटें जीतीं. बची हुई 8 सीटें बीजेपी के खाते में गईं. साल 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई है. पार्टी को एक सीट भी नसीब नहीं हुई. इतना ही नहीं 66 विधायकों में से पार्टी को 63 विधायकों की जमानत जब्त हो गई. पार्टी की इस हार पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर ही सवाल खड़े कर दिए. इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि बीजेपी विभाजनकारी और केजरीवाल ‘स्मार्ट पॉलिटिक्स’ कर रहे हैं, हम क्या कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें-

16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, रामलीला मैदान में होगा समारोह

AAP ने 2015 की जीत को दोहराया, BJP मात्र 8 सीटों पर सिमटी, कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ

Delhi Election Results: प्रचार के स्टाइल से मोदी, नाम है अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget