एक्सप्लोरर

वैश्विक संकेतों से कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 173 अंक उछला, कुछ देर बाद नीचे आया

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में 173 अंक से अधिक ऊंचा खुला.

मुंबई: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में 173 अंक से अधिक ऊंचा खुला. हालांकि, उसके बाद यह घटकर सीमित दायरे में आ गया.

कारोबार की शुरुआत में ऊंचा खुलने के बाद मुनाफा वसूली निकलने से बाजार नीचे आ गया और सीमित दायरे में रहा. शुरुआत में बाजार 173.07 अंक ऊंचा खुलकर 36,660.35 अंक पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद मुनाफा वसूली से नीचे आकर 64.56 अंक ऊंचा रहकर 36,551.84 अंक पर रहा.

निफ्टी 10,772.5 अंक पर रहा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 8.50 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 10,772.15 अंक पर रहा. इससे पहले कारोबार शुरू होने के समय यह करीब 40 अंक ऊंचा रहकर 10,803.60 अंक तक चला गया था. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इन्फोसिस सबसे अधिक तीन प्रतिशत ऊंचा रहा. इसके बाद बजाज फाइनेंस, बजाज आटो, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, मारुति और टेक महिन्द्रा के शेयरों में भी बढ़त रही.

सेंसेक्स 36,487.28 अंक पर जाकर बंद हुआ

वहीं इसके विपरीत पावर ग्रिड, ओएनजीसी, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट का रुख रहा. इससे पिछले सत्र में सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 465.86 अंक यानी 1.29 प्रतिशत बढ़कर 36,487.28 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का मानक निफ्टी सूचकांक 156.30 अंक यानी 1.47 प्रतिशत बढ़कर 10,763.65 अंक पर बंद हुआ.

दुनियाभर के बाज़ारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है: कारोबारी

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 348.35 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदारी की. बाजार कारोबारियों का कहना है कि दुनियाभर के बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है. आर्थिक गतिविधियों में सुधार आने के साथ ही बाजार तेजी के रुख में है. घरेलू बाजार पर भी इसी का असर रहा है. इसके साथ ही भारत- चीन के बीच तनाव घटने से भी निवेशकों की धारणा में सुधार आया है.

शंघाई, हांग कांग के शेयर बाजारों में बढ़त रही. वहीं टोक्यो और सोल के बाजार गिरावट में रहे. कल के कारोबार में अमेरिका के वॉल स्ट्रीट एक्सचेंज में बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुये. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का वायदा भाव 0.37 प्रतिशत गिरकर 42.94 डालर प्रति बैरल रह गया.

यह भी पढ़ें.

देश में करीब 7 लाख 20 हजार लोग कोरोना संक्रमित, पुलवामा में मुठभेड़ जारी | पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

देश में साइबर घटनाओं में 200% इजाफा, चीन को जिम्मेदार ठहराने का सबूत नहीं- पीएमओ अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget