एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप केस: 'बड़े नेक्सस का पर्दाफाश जरूरी', CBI को संदीप घोष समेत चारों आरोपियों की 8 दिन की रिमांड मिली

RG कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार किया था. घोष समेत चारों आरोपियों को RG कर हॉस्पिटल में वित्तीय अनिमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

RG कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत सभी 4 आरोपियों को 8 दिन के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया गया है. घोष समेत सभी चार आरोपियों को सीबीआई ने RG कर हॉस्पिटल में वित्तीय अनिमितताओं के मामले में सोमवार शाम को गिरफ्तार किया था. 

इस मामले में सीबीआई ने घोष के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में बिप्लव सिंहा, सुमन हजारा, अफसर अली शामिल हैं. इन सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई ने इन सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में बड़े नेक्सस का पर्दाफाश जरूरी है. कोर्ट ने चारों को सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया है. इस मामले में 10 सितंबर को अगली सुनवाई होगी. 

RG कर हॉस्पिटल और संदीप घोष इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, 9 अगस्त को RG कर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप किया गया था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में भी कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है. रेप केस में संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. सीबीआई उनसे कई बार पूछताछ भी कर चुकी है और उनका पॉलीग्राफी टेस्ट भी किया जा चुका है.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

इसके अलावा कलकत्ता हाईकोर्ट ने हॉस्पिटल में वित्तीय अनिमितताओं को लेकर भी सीबीआई को जांच सौंपी है. हॉस्पिटल में संदीप घोष के प्रिंसिपल रहते भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिल चुकी हैं. इस मामले में कोलकाता पुलिस की एसआईटी ने भी जांच की थी. 

सीबीआई ने पिछले दिनों इस मामले में FIR दर्ज की थी. घोष और अन्य के खिलाफ 120B (आपराधिक साजिश), IPC के सेक्शन 420 (फ्रॉड) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया था. इन मामलों में सजा की बात करें तो 120B में 2 साल से अधिकतम उम्रकैद तक, 420 में अधिकतम 7 साल की सजा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 6 महीने से 5 साल की सजा का प्रावधान है.

16 दिन की पूछताछ के बाद किन धाराओं में हुई आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की गिरफ्तारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget