एक्सप्लोरर

16 दिन की पूछताछ के बाद किन धाराओं में हुई आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की गिरफ्तारी?

CBI ने सोमवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. संदीप घोष को हॉस्पिटल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 16 दिनों की पूछताछ के बाद सोमवार को कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया. संदीप घोष की गिरफ्तारी आरजी कर हॉस्पिटल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में हुई है. इस मामले की जांच बंगाल पुलिस की SIT कर रही थी, हालांकि, कुछ दिन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश सीबीआई को केस ट्रांसफर किया गया था. संदीप घोष की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब आरजी कर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में भी सीबीआई उन पर शिकंजा कसती जा रही है.

किन धाराओं में केस हुआ दर्ज?

इस मामले में सीबीआई ने घोष के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में बिप्लव सिंहा, सुमन हजारा, अफसर अली शामिल हैं. सीबीआई ने पिछले हफ्ते ही घोष समेत अन्य के खिलाफ 120B (आपराधिक साजिश), IPC के सेक्शन 420 (फ्रॉड) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया था. 

इन मामलों में सजा की बात करें तो 120B में 2 साल से अधिकतम उम्रकैद तक, 420 में अधिकतम 7 साल की सजा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 6 महीने से 5 साल की सजा का प्रावधान है. 

जूनियर डॉक्टर रेप केस में भी संदिग्ध भूमिका

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उस समय घोष संस्थान के प्रभारी थे. इस मामले में आरोपी संजय रॉय गिरफ्तार हो चुका है.

हालांकि, इस पूरे मामले में भी उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. घोष सीबीआई के रडार पर हैं. सीबीआई उनसे लगाातर पूछताछ भी कर रही है. इसके अलावा सीबीआई ने संदीप घोष का पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया था. सीबीआई सूत्रों का कहना है कि घोष पूछताछ के दौरान लगातार अपने बयान बदल रहे हैं और जांच एजेंसी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
ट्रंप की वजह से युद्ध में फंसा अमेरिका, पूर्व CIA चीफ का बड़ा आरोप, बताया ईरान से जंग का सबसे बड़ा नुकसान
ट्रंप की वजह से युद्ध में फंसा अमेरिका, पूर्व CIA चीफ का बड़ा आरोप, बताया ईरान से जंग का सबसे बड़ा नुकसान
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Ustaad Bhagat Singh BO Day 4: 'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बजट भी नहीं वसूल पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बस इतनी हुई कमाई
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
विदेश में शिक्षा की ओर बढ़ा भारतीय युवाओं का क्रेज...लाखों छात्रों ने किया रुख, जानें इसका कारण
विदेश में शिक्षा की ओर बढ़ा भारतीय युवाओं का क्रेज...लाखों छात्रों ने किया रुख, जानें इसका कारण
Embed widget