एक्सप्लोरर

बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर BJP-RSS नेताओं की बैठक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी रहीं मौजूद

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ किसानों को पराली के मुद्दे पर निशाने बनाए जाने को लेकर चिंतित है. इस मुद्दे पर संघ ने बीजेपी नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्रियों के साथ गुरुवार को एक बैठक की है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पराली जलाने को लेकर निशाने पर आए किसानों को लेकर चिंतित है. आरएसएस किसानों को राहत देने के उपायों पर काम कर रही है और इसी संदर्भ में गुरुवार को बीजेपी नेताओं और मंत्रियों की संघ के नेताओं के साथ एक बैठक हुई. बैठक में इस बात पर गंभीरता से विचार किया गया कि कैसे पराली को आमदनी के माध्यम में तब्दील किया जाए. इसके साथ ही आरएसएस ने बेरोजगारी और किसान की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई.

बैठक में आरएसएस ने इन मुद्दों पर सरकार से तत्काल हल खोजने का आग्रह किया. बता दें कि हाल के वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों के पराली जलाने को जिम्मेदार माना जा रहा है. एक आकलन के मुताबिक अक्टूबर महीने में धान की कटाई के बाद खेतों में मौजूद पराली को किसान काटने की बजाय उसे जला देते हैं जिससे उठने वाले धुंए से आसमान में इसकी एक मोटी परत बन जाती है.

किसानों के मसले पर लिया जा सकता है कुछ फैसला

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पराली को लेकर निशाने पर आए किसानों को राहत मिल सकती है. सूत्रों की माने तो पराली के बदले आर्थिक मदद की योजना बनाने के लिए सरकार पहल कर सकती है. बैठक में मौजूद मंत्रियों से यह भी किया गया कि आने वाले समय में छोटे और मझोले व्यवसायियों को ध्यान में रखकर ही योजनाएं तैयार की जाए. साथ ही किसानों की आमदनी को बढ़ाने वाली योजनाओं पर बल दिया जाए. देश में आर्थिक मंदी के नाम पर बनाए गए माहौल से निपटने के लिए भी जल्द ही योजना पर काम करने पर यहां विचार किया गया.

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में आयोजित बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल और कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, लेबर मंत्री संतोष गंगवार और एमएसएमई मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद रहे. आरएसएस की तरफ से संघ के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल के अलावा भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए

यह भी पढ़ें-

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में भी हल्की बारिश

महाराष्ट्र में कैसे बन सकती है सरकार? 9 नवंबर तक नहीं बनी बात तो लग सकता है राष्ट्रपति शासन

अयोध्या पर फैसले से पहले यूपी में सीएम योगी ने की बैठक, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget