एक्सप्लोरर

अयोध्या पर फैसले से पहले यूपी में सीएम योगी ने की बैठक, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले केंद्र सरकार, राज्य सरकारें कानून व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियां कर रही हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक की जिसमें यूपी सरकार की तैयारियों पर चर्चा की गई.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले केंद्र सरकार, राज्य सरकारें कानून व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियां कर रही हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक की जिसमें यूपी सरकार की तैयारियों पर चर्चा की गई. आपको बता दें कि केंद्र ने अर्द्धसैनिक बलों के करीब 4,000 जवानों को उत्तर प्रदेश भेजा है. साथ ही रेलवे पुलिस ने अपने कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और 78 बड़े स्टेशनों तथा ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक आम परामर्श जारी किया गया है, जिसमें उन्हें सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने को कहा गया है. इसमें कहा गया है कि नेता लोगों से भड़काऊ टिप्पणी नहीं करने या अफवाह नहीं फैलाने की एक बार फिर से अपील करें. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के साथ अयोध्या मुद्दे पर चर्चा की थी. उन्होंने अपने मंत्रियों से इस विषय पर अनावश्यक बयान देने से बचने और देश में सौहार्द कायम रखने को कहा था.

अयोध्या मामला: सभी आरपीएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 78 स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

17 नवंबर से पहले आएगा फैसला

दरअसल, राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई के 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले शीर्ष न्यायालय के अपना फैसला सुनाने की संभावना है. न्यायमूर्ति गोगोई उस पांच सदस्यीय संविधान पीठ की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसने कई हफ्तों तक मामले की सुनवाई की.

क्यों अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कांग्रेस ने बुलाई वर्किंग कमिटी की बैठक?

मुंबई पुलिस आयुक्त ने शांति बनाए रखने की अपील की

मुंबई शहर के पुलिस आयुक्त संजय बार्वे ने मुंबईवासियों से अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद यहां शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. बार्वे ने दक्षिण मुंबई में हज हाउस में एकत्र हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा, "हमें अपने शहर का ख्याल रखना चाहिये." गौरतलब है कि दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहाये जाने के बाद मुंबई दंगों का गवाह बना था.

अयोध्या मामला: विहिप ने बंद किया राम मंदिर के लिए पत्थरों को तराशने का काम, सभी कार्यक्रम रद्द

सुशील मोदी ने बिहार की जनता से शांति बरतने की अपील की

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम निर्णय आने से पहले, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोगों से शांति और धैर्य की अपील करते हुए फैसले को जीत या हार के रूप में न देखने का अनुरोध किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बयान में राज्य की जनता से सुप्रीम कोर्ट का "जो भी फैसला हो" उसे धैर्य तथा शांति के साथ स्वीकार करने का अनुरोध किया. मोदी ने कहा, "जो भी फैसला आए, कोई भी पक्ष इसे जीत या हार की तरह न देखे. इसे जश्न मनाने या निराशा के मौके के तौर पर न देखा जाए."

अयोध्या केस: फैसले से पहले पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत- सौहार्द बनाए रखने में करें मदद

बेंगलुरु में पुलिस ने किए एहतियाती उपाय

न्यायालय का निर्णय आने से पहले शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं. बेंगलुरु पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने बताया कि अर्धसैनिक बल और त्वरित कार्यवाही बल को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा. उन्होंने कहा, “सभी एहतियाती उपाय किए जा चुके हैं. सभी अधिकारी उपलब्ध होंगे. अर्धसैनिक बलों और त्वरित कार्यवाही बल की तैनाती भी की जाएगी.” उन्होंने कहा कि सद्भावना का संदेश देने के लिए अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget