एक्सप्लोरर

INDIA को हर भाषा में क्यों कहना चाहिए भारत? RSS चीफ मोहन भागवत ने समझाया इसके पीछे का 'फॉर्मूला'

Mohan Bhagwat: भारत बनाम इंडिया को लेकर सितंबर में विवाद हुआ. कहा जाने लगा कि सरकार देश का नाम बदलना चाहती है. अब आरएसएस चीफ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

RSS Chief: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने इंडिया बनाम भारत मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें इंडिया की जगह भारत का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है. उनका कहना है कि प्रोपर नाउन यानी व्यक्तिवाचक संज्ञा का ट्रांसलेशन नहीं होता है. भागवत का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब कुछ महीने पहले भारत बनाम इंडिया को लेकर काफी विवाद हुआ था.  

असम के माजुली में लोगों को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'भारत की प्रगति उसे अमेरिका या चीन जैसा बनाने में नहीं है. भारत को भारत ही रहना चाहिए और हमने इस दिशा में कदम उठाया है. हम आगे बढ़ रहे हैं. अब हमारी शिक्षा का माध्यम हमारी मातृभाषा है. इसमें अब हमारी आदिवासी भाषाएं भी शामिल हो रही हैं.' भागवत असम में 'पूर्वोत्तर संत मणिकंचन सम्मेलन-2023' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. 

भारत को भारत कहना चाहिए: भागवत

मोहन भागवत ने कहा, 'हमारे अर्थतंत्र मे आजकल हम मेक इन इंडिया की बात कर रहे हैं. और उससे आगे जाकर हम कह रहे हैं कि इंडिया की जगह भारत का उपयोग करो. हम भारत हैं. प्रोपर नाउन का भाषांतर या कहें ट्रांसलेशन नहीं होता है. इसलिए भारत को हर भाषा में भारत ही कहना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को एक साथ रखने का काम हमारे धर्म ने किया है.'

आरएसएस चीफ ने कहा, 'सबकी पूजा का सम्मान करना ही हिन्दू है. अपने खान पान और दूसरों के खानपान का भी सम्मान करना हिन्दू धर्म सिखाता है. सभी का सम्मान करना हिन्दू धर्म सिखाता है. हम अपनी पूजा पद्धति पर अडिग रहें और दूसरों की भी पूजा पद्धति का सम्मान करें यह हिन्दू धर्म सिखाता है.' 

उन्होंने कहा, 'हम सब विभिन्न धार्मिक परंपराओं के बावजूद एक सनातन प्रवाह में चल रहे हैं, मानवता का धर्म सनातन है. जरूरी है कि हम सब एक होकर चलें. देश में सबका धर्म समान है. भारत को आज एकसाथ खड़े होने की जरूरत है.'

यह भी पढ़ें: 'देश में सबका धर्म मानवता और यही धर्म सनातन है', असम में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोगों से की ये खास गुजारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget