एक्सप्लोरर

RCP Singh Resigns: नीतीश के चहेते आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा, क्या अब किसी नई भूमिका की कोई राह निकलती है?

RCP Singh Resigns: आरसीपी सिंह 2010 से बिहार से राज्यसभा सांसद रहे हैं. हालांकि इस बार उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया.

RCP Singh Resigns: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी रहे राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. आज कैबिनेट की बैठक के बाद आरसीपी सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आरसीपी सिंह की तारीफ भी की. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद अब उनकी नई भूमिका को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. 

आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर कल यानि गुरुवार को अंतिम दिन है. राम चंद्र प्रसाद सिंह 2010 से बिहार से राज्यसभा सांसद रहे हैं. हालांकि इस बार उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया. राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही है कि नीतीश कुमार से मनमुटाव के कारण उनको फिर से राज्यसभा में नहीं भेजा गया. 

एक साल पहले बने थे केंद्रीय मंत्री

आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड के कोटे से एक साल पहले ही मोदी कैबिनेट में मंत्री थे. उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में शपथ ली थी. राजनीति में आने से पहले वे यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी थे. उन्होंने 2010 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू में शामिल हो गए थे. 

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे 

दिसंबर 2020 से  जुलाई 2021 तक वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे. चर्चा है कि नीतीश कुमार से अनबन के चलते उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद मुक्त कर दिया गया था. वहीं अब मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) से इस्तीफे के बाद उनके भविष्य की बात करें तो पिछले कुछ समय से उनकी बीजेपी से काफी नजदीकी रही है. 

क्या हो सकता है आरसीपी सिंह का अगला कदम?

अगर आरसीपी सिंह अपनी मौजूदा पार्टी को अलविदा कहते हैं तो उनके लिए बीजेपी (BJP) में जाना इतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि बिहार (Bihar) में बीजेपी और जेडीयू (JDU) की सरकार है. बीजेपी ने आरसीपी सिंह (RCP Singh) का पार्टी में स्वागत किया तो जेडीयू के साथ गठबंधन में दरार पड़ सकती है. वहीं जेडीयू उन्हें कोई बड़ा पद दे इसकी संभावनाएं कम ही हैं. हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाए ये कोई नहीं जानता. ऐसे में अब आरसीपी सिंह का अगला कदम क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें- 

RCP Singh Resigns: जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: नकवी के इस्तीफे के बाद मोदी कैबिनेट में एक भी मुसलमान मंत्री नहीं, संसद में भी बीजेपी का कोई मुस्लिम सदस्य नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget