एक्सप्लोरर

RCP Singh Resigns: जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

RCP Singh Resigns: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

RCP Singh Resigns: जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने केंद्रीय इस्पात मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. आज ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. दोनों ही नेताओं का राज्यसभा सांसद के तौर पर कल अंतिम दिन है. आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड (JDU) के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे. उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है.

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के इस्तीफे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है. अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार स्मृति ईरानी को दिया गया गया है. वहीं स्टील मंत्रालय का प्रभार ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया है.

सिंह इन दिनों पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. इसके बाद से उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं. आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में नकवी के साथ-साथ आरसीपी सिंह की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि देश व लोगों की सेवा के लिए दोनों नेताओं का काम सराहनीय है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी बेहद करीबी रहे सिंह का आज जन्मदिन भी था. प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी. एक साल पहले ही वह जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य बने थे.

सिंह के इस्तीफे के बाद अब मोदी कैबिनेट में बीजेपी के सहयोगी दलों के दो ही सदस्य बचे हैं. इनमें अपना दल की अनुप्रिया पटेल और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास अठावले शामिल हैं. 

अब चूंकि मोदी कैबिनेट में दो पद खाली हैं और उसके सबसे बड़े व पुराने सहयोगी जदयू का भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, लिहाजा मंत्रिपरिषद विस्तार या फेरबदल की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं. हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई भूमिका की चर्चा जोरों पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
CJP Protest LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget