एक्सप्लोरर

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि आज, देश भर में याद किए जा रहे अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी के किस्से

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की आज 162वीं पुण्य तिथि है. आइए जंग-ए-आजादी की बहादुर महिला के बारे में जानते हैं.

इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई का नाम वीरांगना के तौर पर दर्ज है. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उनकी बहादुरी के किस्से कविताओं और लोक गीतों तक में पाए जाते हैं. बच्चों की जुबान पर उनकी साहस और वीरता के किस्से मशहूर हैं. अपनी मातृभूमि के लिए उन्होंने अपना बलिदान देने से भी नहीं गुरेज किया. 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी' का बोला गया उनका वाक्य आज भी लोगों को याद है. वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की आज 162वीं पुण्य तिथि है. इस मौके पर आइए जानते हैं जंग आजादी की एक बहादुर महिला के बारे में-

घर में उनका नाम मणिकर्णिका रखा गया

महारानी लक्ष्मी बाई का जन्म 1828 में वाराणसी के अस्सी घाट के नजदीक हुआ. उनके पिता का नाम मोरेपंत और मां का नाम भागीरथी बाई था. घर में उनका नाम मणिकर्णिका रखा गया मगर प्यार से उन्हें मनु कहा जाने लगा. 4 साल की उम्र में मणिकर्णिका को उनके माता-पिता कानपुर के पास बिठूर ले गए. यहां उनका बचपन पेशवा बाजीराव के दत्तक पुत्र नानासाहेब के साथ खेलते बीता.

मणिकर्णिका उर्फ मनु की जब उम्र 14 साल की हुई तब उनको शादी के बंधन में बांध दिया गया. झांसी के राजा गंगाधर राव को नि:संतान होने के चलते अपना वंश बढ़ाने की चिंता थी. दूसरी चिंता अंग्रेजों की साजिश के तहत झांसी को अंग्रेजी राज्य में जाने से बचाने की भी थी. अंग्रेजों ने शर्त लगा रखी थी की उनकी मौत के बाद उनका अपना खून ही वारिस होगा. झांसी के राजा गंगाधर राव के लिए मनु को राजमहल के योग्य माना गया. 1842 में राजा गंगाधर राव से झांसी के गणेश मंदिर में मनु का विवाह करा दिया गया.

झांसी के राजा गंगाधर राव ने लक्ष्मी बाई नाम रख दिया

शादी के बाद उनका नाम झांसी के राजा गंगाधर राव ने लक्ष्मी बाई रख दिया. 1851 में पुत्र रत्न की प्राप्ति से झांसी का राजमहल खुशियों से झूम उठा. मगर उसके लिए ये खुशी कुछ ही महीनों की साबित हुई. 4 महीने बाद ही गंगाधर राव के पुत्र की मौत हो जाने से एक बार फिर विरासत को बचाने की समस्या खड़ी हो गई. गंगाधर राव ने दामोदर राव नाम के एक बच्चे को गोद लिया. मगर अपने बच्चे की मौत के सदमे से राजा गंगाधर उबर ना पाए. खुद की औलाद ना होने पर अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मी बाई को झांसी छोड़ने का फरमान जारी कर दिया.

जब अंग्रेजो के दूत रानी लक्ष्मी बाई के पास गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी का फरमान लेकर आए तो सिंहासन से उठकर, गरज कर लक्ष्मी बाई ने कहा, मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी. उनके पास अंग्रेजी सत्ता से टकराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा. जनवरी 1858 में अंग्रेजी सेना और लक्ष्मी बाई की सेना के बीच जंग 2 हफ्तों तक चलती रही. अंग्रेजों की सेना के आगे लक्ष्मी बाई की सेना का वार मद्धिम पड़ने लगा. आखिरकार 3 अप्रैल 1858 को अंग्रेजों ने झांसी के किले पर कब्जा कर लिया. मगर रानी लक्ष्मी बाई ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपने दत्तक पुत्र दामोदर राव को अपनी पीठ पर बांधा और अंग्रेजों की आंख में धूल झोंक भाग निकलीं.

अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मी बाई के खिलाफ सेना मैदान में उतार दी

कालपी में उन्होंने ग्वालियर किले पर कब्जा करने की रणनीति बनाई. 31 जून को लाव लश्कर के साथ धावा बोलकर किले पर कब्जा जमा लिया. अंग्रेजों के लिए अंग्रेजों के लिए ये खबर शर्मनाक थी. अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मी बाई के खिलाफ सेना मैदान में उतार दी. महारानी लक्ष्मी बाई अपने वफादार घोड़े पर सवार अंग्रेजों पर बिजली की तरह टूट पड़ीं और अंग्रेजों का सफाया कर तेजी से आगे बढ़ने लगीं. लड़ते लड़ते एक नाले तक आ पहुंची लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनका घोडा अड़ गया.

मौके को गनीमत जान अंग्रेजी दुश्मनों ने लक्ष्मी बाई को चारों ओर से अपने घेरे में ले लिया. उन्होंने आखिरी वक्त तक बहादुरी से लड़ते अंग्रेज सैनिकों को मार डाला. इस तरह 18 जून 1858 का दिन ग्वालियर में लड़ाई का दूसरा और महरानी लक्ष्मी बाई की जिन्दगी का आखिरी दिन साबित हुआ. दो दिन बाद जयाजीराव सिंधिया ने जीत की खुशी में जनरल रोज और सर रॉबर्ट हैमिल्टन के सम्मान में ग्वालियर में भोज दिया.

गलवान पर चीन के दावे को भारत ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने बताया 'अतिरंजित और अस्थिर'

मणिपुर में बीजेपी सरकार संकट में, आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget