एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा में बीजेपी को बंगाल से मिलेगा पहला सदस्य, 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को है चुनाव

BJP Rajya Sabha MPs: राज्यसभा में जुलाई और अगस्त के महीने में राज्यसभा में 10 नेताओं का कार्यकाल पूरा होने के कारण पद रिक्त हो रहे हैं, जिनके लिए चुनाव 24 जुलाई को होगा.

Rajya Sabha Election News: बीजेपी को राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से अपना पहला निर्वाचित सदस्य मिलेगा. उच्च सदन के लिए 24 जुलाई को द्विवार्षिक चुनाव होना है. 10 रिक्त सीटों के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार (27 जून) को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की.

बता दें कि इससे पहले राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से आने वाले बीजेपी नेता इसके सदस्य जरूर बने हैं लेकिन रूपा गांगुली या स्वपन दासगुप्ता जैसे सांसदों को राष्ट्रपति ने उच्च सदन के लिए मनोनीत किया था, न कि वे विधायकों की ओर से निर्वाचित सदस्य थे.

राज्यसभा में जुलाई और अगस्त में 10 सीटें रिक्त हो रही है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्यसभा के 10 सदस्य छह वर्षों का अपना कार्यकाल पूरा होने के कारण 28 जुलाई से 18 अगस्त के बीच रिटायर हो रहे हैं.

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त, बंगाल में रिक्त होंगी 6 सीटें

जिन 10 सांसदों का कार्यकाल राज्यसभा से समाप्त हो रहा है, उनमें बीजेपी के गुजरात से राज्यसभा सदस्य एस जयशंकर, गुजरात से ही बीजेपी के सदस्य जुगलसिंह लोखंडवाला, दिनेशचंद अनावादिया और बीजेपी के गोवा से राज्यसभा सदस्य विनय डी तेंदुलकर के नाम शामिल हैं. 

इनके अलावा, पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन, टीएमसी सांसद डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और सुखेन्दु शेखर राय का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. पश्चिम बंगाल से ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है.

एक रिक्त पद भरने के लिए होगा उपचुनाव

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद लुइजिन्हो जोआकिम फलेरियो ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था. उनके इस्तीफे के बाद रिक्त पद भरने के लिए भी उपचुनाव 24 जुलाई को होगा. 24 जुलाई को मतदान प्रकिया समाप्त होने के एक घंटे बाद ही शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: 'UCC का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि...', बोली नीतीश कुमार की पार्टी JDU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन की बजाय...'
LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन की बजाय...'
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?
CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच धर्मेंद्र प्रधान, क्या पद से इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget