एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 'UCC का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि...', बोली नीतीश कुमार की पार्टी JDU

UCC Issue: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर अपनी पार्टी का रुख बताया है.

JDU On UCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार (27 जून) को मध्य प्रदेश के भोपाल में समान नागरिक संहिता पर दिए बयान के बाद यह मुद्दा गरमाया हुआ है. अब जेडीयू ने यूसीसी पर अपना रुख बताया है. 

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बुधवार (28 जून) को कहा कि उनकी पार्टी और नीतीश कुमार समान नागरिक संहिता का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि सबको साथ मिलाकर और सलाह-मशविरा करके यूसीसी पर आगे बढ़ना चाहिए.  

इसी के साथ जेडीयू नेता ने यह भी कहा कि बीजेपी यूसीसी को इसलिए मुद्दा बना रही है क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है. इस मुद्दे पर और कई दलों की प्रतिक्रियाएं आई हैं.

UCC पर AAP का रुख

यूसीसी पर 'आप' नेता संदीप पाठक ने भी अपनी पार्टी पार्टी का रुख बताया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता के समर्थन में है लेकिन सभी धर्म-संप्रदायों के साथ इसे लेकर चर्चा करने के बाद एक आम सहमति बनाई जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि संविधान का अनुच्छेद कहता है कि यूसीसी होना चाहिए.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ये कहा

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी के उस बयान पर निशाना साधा कि 'दो कानून होने से घर नहीं चलता है तो दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा.' चिदंबरम ने कहा कि परिवार खून के रिश्तों के धागे से बंधा होता है जबकि राष्ट्र संविधान से चलता है. उन्होंने जिक्र किया कि संविधान लोगों के बीच विविधता और बहुलता की मान्यता देता है.

मुख्तार अब्बास नकवी का विपक्षी दलों पर निशाना

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूसीसी को इन 'सांप्रदायिक शिल्पकारों' से मुक्त कराने का समय आ गया है क्योंकि यह किसी विशेष समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए है.

यूसीसी पर क्या कहा था पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने मंगलवार को यूसीसी की जरूरी बताते हुए कहा था कि इस संवेदनशील मुद्दे पर मुसलमानों को उकसाया जा रहा है. पीएम ने कहा था, ''हम देख रहे हैं समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है. एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या वह परिवार चल पाएगा. फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? हमें याद रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है.’’

उन्होंने कहा था, ''ये लोग (विपक्ष) हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं. अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में (काम) कर रहे होते तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते.”

यह भी पढे़ं- UCC: समान नागरिक संहिता के सपोर्ट में आई AAP, कहा- सैद्धांतिक रूप से समर्थन लेकिन...

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget