एक्सप्लोरर

कहानी राजौरी हमले की: जब आतंकियों के अटैक से ठीक पहले कुत्ते ने किया अलर्ट, बच गई तीन परिवार की जान

Jammu-Kashmir: आतंकवादियों को घर में घुसते देख पालतू कुत्ते ने भौंक कर मालिक को बताया. कुत्ते की सावधानी ने जम्मू कश्मीर के एक परिवार और पड़ोस के घर को उजड़ने से बचा लिया.

Pet Dog's Warning Family During Rajouri Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के धांगरी गांव में एक घर पर आतंकवादी हमले से कुछ मिनट पहले, एक पालतू कुत्ते के भौंकने से उसका मालिक सतर्क हो गया. जिसकी मदद से पड़ोस के कम से कम तीन परिवार उजड़ने से बच गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक अपर धांगरी गांव में रविवार (1 जनवरी) को चार मकानों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी. इस गोलीबारी में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के चार लोगों की मौत हो गयी थी और छह अन्य घायल हो गए थे.

हालांकि, निर्मल देवी का परिवार अपने पालतू जानवर 'माइकल' को उनकी जान बचाने के लिए धन्यवाद दे सकता है. कुत्ते के तेज भौंकने से निर्मल देवी और उनकी पोती सतर्क हो गईं, जो बाहर जाकर पता लगाने लगीं कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है. उन्होंने जल्द ही एके-राइफलों की खड़खड़ाहट सुनी, क्योंकि परिवार को मारने के लिए परिसर में घुसे आतंकवादियों ने गोलियों की बौछार कर दी.

पालतू कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
निर्मल देवी ने कहा, ‘‘मैं और मेरी पोती रसोई में थे, जब हमारा पालतू कुत्ता तेज आवाज में भौंकने लगा. मेरी पोती ने मुझे बताया कि माइकल कभी भी तेज आवाज में नहीं भौंकता, जब तक कि कोई खतरा न हो.’’ माइकल, निर्मल देवी के घर के मुख्य दरवाजे के पास बंधा हुआ था, उसने साफ रूप से आतंकवादियों को परिसर की ओर बढ़ते हुए देखा और खतरे के बारे में परिवार को चेतावनी देने के लिए भौंका. निर्मल देवी ने कहा, ‘‘मैं चिंतित हो गई और उस कमरे की ओर भागी जहां मेरे पति सो रहे थे. मैंने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी और फिर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने के लिए दौड़ पड़ी.’’

आतंकवादियों ने चलाई गोली 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने माइकल पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. जिस स्थान पर उसे बांधा गया था, वहां गोलियों के निशान दिखाई देते हैं. निर्मल देवी ने कहा, ‘‘माइकल के भौंकना बंद करने के बाद, दो आतंकवादी एक कमरे में घुस गए, टेलीविजन पर गोलीबारी की और वहां से भाग निकले.’’ निर्मल देवी ने कहा कि माइकल की सतर्कता ने उनके परिवार को बचा लिया. गौरतलब है कि राजौरी के धांगरी गांव में दो आतंकी हमलों में छह लोगों की मौत के बाद जिले में सुरक्षा कर्मी हाई अलर्ट पर हैं.

ये भी पढ़ें: 

LAC Dispute: 'रिश्ते सुधारने के लिए LAC पर शांति बनाए रखना जरूरी', चीन के नए विदेश मंत्री को भारत का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget