एक्सप्लोरर

LAC Dispute: 'रिश्ते सुधारने के लिए LAC पर शांति बनाए रखना जरूरी', चीन के नए विदेश मंत्री को भारत का जवाब

India-China Border Dispute: भारत कहता रहा है कि चीन के साथ रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती है.

Arindam Baghchi On China: भारत ने गुरुवार (5 जनवरी) को कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण विकास के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति जरूरी है. इससे पहले चीन के नए विदेश मंत्री किन गैंग ने भारत और चीन के रिश्तों को सुधारने की बात कही थी. भारत सरकार ने भी साफ कर दिया है कि चीन को अपनी विस्तारवाद नीति को छोड़ना पड़ेगा. 

चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणी के बारे में जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार (5 जनवरी) को कहा, "रिश्तों को सामान्य करने के लिए LAC पर शांति बनाना बेहद जरूरी है." उन्होंने ये बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं. उनसे चीन के नए विदेश मंत्री किन गैंग की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष LAC पर सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में स्थिति को सामान्य बनाने के इच्छुक हैं.

'भारत के रुख से सभी परिचित'

बागची ने कहा, "आप भारत के दीर्घकालिक रूख से अवगत होंगे कि हमारे संबंधों के विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति सुनिश्चित करना जरूरी है." उन्होंने कहा, "इसके साथ ही द्विपक्षीय समझौतों का पालन करना तथा सीमा पर एकतरफा ढंग से यथास्थिति बदलने का प्रयास करने से भी बचना होगा."

भारतीय सेना पर है पूरा भरोसा

भारत कहता रहा है कि चीन के साथ रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती है. चीन की तरफ से एलएसी पर कुछ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है.

चीन के साथ बातचीत जारी

उन्होंने कहा, "भारत और चीन के बीच राजनायिक और सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी है और इन माध्यमों के जरिए ही चीनी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाता है." बागची ने कहा, "दोनों पक्षों ने सीमा पर सामान्य स्थिति लाने, पीछे हटने के कार्य की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रखा है."

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सीएम एसएम कृष्णा छोड़ेंगे राजनीति, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget