एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को राज ठाकरे का अल्टीमेटम, कहा- 'तैयार रहें हिंदू, 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं'

मनसे के चीफ राज ठाकरे ने कहा है कि, देश भर के सभी हिंदुओं से मेरी विनती है की वो तैयारी में रहें. अगर 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर नहीं हटे, तो जैसे को तैसा जवाब देने की ज़रूरत है.

पिछले दिनों मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान को लेकर चर्चा में रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने एक बार फिर इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है. राज ठाकरे ने कहा है कि, देश भर के सभी हिंदुओं से मेरी विनती है की वो तैयारी में रहें. अगर 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर नहीं हटे, तो जैसे को तैसा जवाब देने की ज़रूरत है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में होना चाहिए. 

5 जून को अयोध्या जाएंगे

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई को औरंगाबाद में मैं एक बड़ी रैली को संबोधित करूंगा. 5 जून को अयोध्या के दौरे पर जा रहा हूं. वहां प्रभु श्री राम के दर्शन करूंगा. उसके बाद इस मामले में आक्रमक तरीके से काम किया जाएगा.

क्या कहा था राज ठाकरे ने

पिछले दिनों राज ठाकरे ने मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकर को हटाने का अल्‍टीमेटम देते हुए कहा था क‍ि "नमाज के लिए रास्ते और फुटपाथ क्यों चाहिए? घर पर पढ़िए. प्रार्थना आपकी है, हमें क्यों सुना रहे हो? अगर इन्हें हमारी बात समझ नहीं आती तो आपकी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. राज्य सरकार को हम कहते हैं कि हम इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे. आपको जो करना है करो." उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि, "ऐसा कौन सा धर्म है जो दूसरे धर्म को तकलीफ देता है. हम होम डिपार्टमेंट को कहना चाहते हैं कि हमें दंगे नहीं चाहिए. तीन मई तक सभी लाउडस्पीकर मस्जिद से हटने चाहिए, हमारी तरफ से कोई तकलीफ़ नहीं होगी."

फिर उठाए सवाल

राज ठाकरे ने रविवार को फिर से मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पॉलीटिकल रैली के लिए लाउडस्पीकर लगाना है तो पुलिस की इजाजत लेनी पड़ती है और मस्जिदों में दिन में 5 बार नमाज लाउडस्पीकर पर अजान की जाती है इसके लिए कुछ नियम कानून है कि नहीं. इनको कौन इजाजत देता है रोज. आज तक सब लोग यह बातें बर्दाश्त करते आए हैं, लेकिन अब बहुत हो चुका है. लोगों को समझ जाना चाहिए खासतौर से मुस्लिम समाज को कि यह कोई धार्मिक मामला नहीं है, यह सामाजिक मसला है और इस पर अब फैसला लेना ही होगा.

ये भी पढ़ें

दिल्ली दंगे को संजय राउत ने बताया प्रायोजित, कहा- 'प्रधानमंत्री इस पर भी करें मन की बात'

Delhi: दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में लगी आग, मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद, याद आई 1997 की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget