एक्सप्लोरर

CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा

INDIA गठबंधन के नेतृत्व में SIR के मुद्दे पर देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ दी गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब इंडिया गठबंधन के सांसद और कार्यकर्ता लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार के पास पहले से ही Z प्लस सुरक्षा कवर है. अब अतिरिक्त पुलिसबलों की तैनाती की गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास कार्यालय और उत्तर प्रदेश में उनके गृह जिले आगरा में स्थित घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. अर्धसैनिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी. खुफिया जानकारी और उनके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

Z प्लस कैटगरी के तहत सुरक्षा पाने वाले शख्सियत को घर और उनके काफिले में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त होते हैं. लगभग 50 सुरक्षाकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हैं. 

विपक्ष आक्रामक

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर 23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस अखबार के खुलासों के बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पहले से अधिक आक्रामक है. एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसआईर प्रक्रिया के दौरान तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने कई बार आपत्तियां जताई थी. 

विपक्षी दलों का कहना है कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी को चुनाव जिताने में मदद की. विपक्षी पार्टियां ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. साथ ही कहना है कि उनके खिलाफ जांच हो और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए.

सड़कों पर विपक्षी सांसद

मंगलवार (6 सितंबर) से विपक्ष के बड़े नेता सड़कों पर हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने मंगलवार को मार्च निकाला. इस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

इसके बाद बुधवार को विपक्षी दलों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश की. यहां काफी भीड़ देखी गई. हालांकि पुलिस ने इस दौरान भी सांसदों को हिरासत में ले लिया. 

आज भी विपक्षी पार्टियां राजघाट जाने के प्लान में. अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लंच में लिया जाएगा. खरगे ने आज लगातार दूसरे दिन विपक्षी दलों के सांसदों को लंच पर बुलाया है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
Live: खरगे आज फिर सांसदों को कराएंगे लंच, समाजवादी पार्टी शामिल होगी या नहीं? आया अपडेट
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
'वो मोदी से प्यार...', 5 लाख करोड़ के लीकेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने किसके लिए कहा?
हिरासत में लिए जा रहे CJP कार्यकर्ता? अभिजीत दीपके बोले- 'आप जितने ज्यादा...'
हिरासत में लिए जा रहे CJP कार्यकर्ता? अभिजीत दीपके बोले- 'आप जितने ज्यादा...'
नाना के निधन से राहुल-प्रियंका और खरगे दु:खी! बोले- 'वो भारतीय सिनेमा के...'
नाना के निधन से राहुल-प्रियंका और खरगे दु:खी! बोले- 'वो भारतीय सिनेमा के...'
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget