एक्सप्लोरर

अब राज ठाकरे ने शुरू की औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने की मुहिम, शिवसेना का मुद्दा किया हाईजैक

कल तक शिवसेना ये मुद्दा उठाती आ रही थी लेकिन अब वह इसपर चुप है. ऐसे में राज ठाकरे ने शिवसेना के इस पुराने मुद्दे को हाईजैक कर लिया है. राज ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर किए जाने को लेकर मुहिम छेड़ दी है.

औरंगाबाद: महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने अब राज्य के एक प्रमुख शहर औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के लिये मुहिम छेड़ दी है. इस मुहिम के तहत सरकारी बसों की पट्टियों में गंतव्य के तौर बताने के लिये लिखे गये औरंगाबाद को पोत कर उसकी जगह संभाजीनगर लिखा जा रहा है. अब तक ये मुद्दा शिवसेना उठाती आई थी लेकिन इस मुद्दे को अब राज ठाकरे ने हाईजैक कर लिया है. विपरीत विचाराधारों वाली पार्टियों के साथ सत्ता में होने की वजह से शिवसेना अब इस मसले पर आक्रमकता नहीं दिखा पा रही.

गुरुवार को मुंबई से जब एक सरकारी बस औरंगाबाद जाने के लिए निकली तो एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उसे रुकवा दिया. गंतव्य की जानकारी देने वाली पट्टी पर से उन्होंने औरंगाबाद की जगह संभाजीनगर कर दिया. मराठवाड़ा का शहर औरंगाबाद का नाम मुगल शहंशाह औरंगजेब के नाम से पड़ा है. औरंगजेब शहंशाह बनने से पहले मुगल सल्तनत के लिए यहां का सूबेदार और यहीं पर उसका मकबरा है. शिवसेना चाहती थी कि शहर का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी के नाम पर कर दिया जाए जिनकी औरंगजेब ने हत्या करवा दी थी.

औरंगाबाद के नामकरण का विवाद करीब 30 साल पुराना है और तबसे लगातार ये चुनावी मुद्दा बनता आया है. 1988 में दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने पहली बार औरंगाबाद को संभाजीनगर करने की मांग की थी. उसके बाद आज तक शिवसेना इस शहर को संभाजीनगर के नाम से उल्लेख करती है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के औरंगाबाद संस्करण में भी इस शहर को संभाजीनगर लिखा जाता है. साल 1995 में शहर का नाम परिवर्तित करने का प्रस्ताव महानगरपालिका ने राज्य सराकार को भेजा था, लेकिन 2001 में तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी की सरकार ने उसे खारिज कर दिया.

अब जल्द ही औरंगाबाद में महानगरपालिका के चुनाव होने जा रहे हैं और फिर एक बार नामकरण का मुद्दा गर्मा गया है. शिवसेना की इस मसले पर चुप्पी का फायदा राज ठाकरे उठाते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस और एनसीपी नामांतरण के खिलाफ है और यही कारण है कि उनकी मदद से मुख्यमंत्री बनने वाले उद्धव ठाकरे इस मुद्दे को लेकर नरम हैं. शिवसेना के हिंदुत्व के मुद्दे पर नरम पड़ने के बाद राज ठाकरे अब हर उस मुद्दे को उठा रहे हैं जो पिछले साल तक शिवसेना के मुद्दे माने जाते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget