एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी बचकानी हरकतें करते हैं कोई गलफहमी में न रहे', स्‍मृति ईरानी के बदले सुर

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पॉलिटिक्स बदली है. वह जिस तरह मुद्दों पर बातें करते हैं. वह कोई भी चीज करते हैं तो उसका मकसद होता है, फिर वो आपको बचकाना लगे या बुरा लगे.

लंबे समय बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बात करती नजर आई हैं. उनका कहना है कि राहुल गांधी ने अपनी पॉलिटिक्स को बदला है और किसी को भी इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि वह बचकानी हरकतें करते हैं. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जो भी करते हैं उसका कोई मकसद होता है. इस बार के लोकसभा चुनाव में अमेठी से स्मृति ईरानी हार गई थीं और कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा जीते थे. चुनाव के बाद वह पहली बार राहुल गांधी को लेकर इतनी बातें करती दिखी हैं.

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की पॉलिटिक्स से लेकर उनके हर कदम पर बात की और कहा कि उनके किसी भी हरकत को बचकाना नहीं समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में सफेद टीशर्ट पहनकर आते हैं तो उसके पीछे भी एक मकसद है. उनका पार्लियामेंट में ऐसे आना युवा पीढ़ी के लिए संदेश होता है, ताकि युवा उनसे कनेक्ट करें. 

स्मृति ईरानी ने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में चेंज आया है. उनको लगता है कि उन्होंने सफलता को चख लिया है. अगर आप देखेंगे कि कहां जाकर जाति को लेकर बोलते हैं, इतने साल की राजनीति में पहली बार वह इंस्ट्रूमेंटल बोल रहे हैं. वह संसद में सफेद टीशर्ट पहनते हैं. वह जानते हैं कि उस वाइट टीशर्ट का युवा पीढ़ी में वह क्या संदेश देना चाह रहे हैं. तो हम इस गलतफहमी में न रहें कि आपको अच्छा लगे, बुरा लगे या बचकाना लगे, लेकिन वह को जो भी कदम उठा रहे हैं वो अलग पॉलिटिक्स अब कर रहे हैं.'

एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी से सवाल किया गया था कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, जो दो तरह की पॉलिटिक्स चल रही हैं, उनमें से ज्यादा खतरनाक पॉलिटिक्स कौन सी है. स्मृति ईरानी ने 'कंपेयरिंग एप्पलस टू ऑरेंजेस' मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा कि ये बहुत मुश्किल है. उन्होंने कहा, 'दोनों एक ही इकोसिस्टम का हिस्सा हैं. राहुल गांधी को पता है कि आम आदमी पार्टी उनकी जगह खाने का प्रयास कर चुकी है और अब भी कर रही है. दोनों की पॉलिटिक्स अलग है क्योंकि एक के पास एक डायनेस्टिक इतिहास है और दूसरा क्लेम करता है कि वह आम आदमी है. एक करप्शन में पूरी तरह से डेंटेड है क्योंकि वह जेल में है. दूसरे का इकोसिस्टम इतना शार्प है कि आपको याद दिलाने नहीं देता कि उनका क्या इतिहास है.'

यह भी पढ़ें:-
SC-ST कोटे पर मिली नौकरी छोड़नी पड़ेगी? लाखों कर्मचारियों की इस परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा, वो आपको जरूर जानना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget