एक्सप्लोरर

BJP बोली- राहुल ने अपनी काबिलियत नहीं बल्कि अपने परिवार की वजह से हर चीज हासिल की

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि वह 48 घंटे बाद जागे और ‘सच’ से इतना आहत हुए कि वह फिर से ‘‘झूठ के पुलिंदे’’ लेकर आ गए.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘अक्षम’’ बताए जाने पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि यह हास्यास्पद है कि राहुल जैसे ‘‘नाकाबिल’’ शख्स दूसरों को सक्षमता को प्रमाण-पत्र दे रहे हैं.

बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी जिंदगी में काबिलियत की वजह से नहीं बल्कि अपने परिवार के कारण सारी चीजें हासिल की है. राहुल पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर आरोप लगाया कि शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर चर्चा के दौरान लोकसभा में ‘‘आंख मार कर’’ उन्होंने एक महिला मंत्री (निर्मला सीतारमण) और संसद की गरिमा को ‘‘ठेस’’ पहुंचाई है.

ईरानी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम उनसे ऐसे मूल्यों की अपेक्षा नहीं करते लेकिन हम उम्मीद करते हैं वह संसद की गरिमा बनाए रखेंगे.’’

रविवार को राहुल के एक ट्वीट के जवाब में ईरानी ने उनके खिलाफ यह टिप्पणियां की. राहुल ने ट्वीट में आरोप लगाया था कि राफेल मुद्दे पर चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने ‘‘झूठ’’ बोला था. एक अन्य ट्वीट में राहुल ने मोदी पर ‘‘अक्षम व्यक्ति’’ होने का आरोप लगाया था.

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा कि वह 48 घंटे बाद जागे और ‘सच’ से इतना आहत हुए कि वह फिर से ‘‘झूठ के पुलिंदे’’ लेकर आ गए. उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि रक्षा मंत्री ने संसद के समक्ष सारे तथ्य प्रस्तुत किए, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने आंख मार कर संसद की गरिमा और एक महिला मंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाई.’’

मोदी को ‘‘अक्षम’’ बताए जाने पर ईरानी ने कहा, ‘‘देश के इतने बुरे दिन नहीं आए कि अपनी काबिलियत की वजह से नहीं बल्कि अपने परिवार की वजह से जिंदगी में हर चीज हासिल करने वाला शख्स सक्षमता का प्रमाण-पत्र दे रहा है....यह अपने आप में हास्यास्पद है कि राहुल गांधी जैसे अक्षम व्यक्ति किसी को सक्षम होने का प्रमाण-पत्र दें.’’  उन्होंने कहा कि कोई विपक्षी पार्टी राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं करती.

यह भी पढ़ें-

 राजनाथ घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए तो जेटली प्रचार-प्रसार समिति के इंचार्ज

राफेल विवाद: HAL को लेकर राहुल गांधी के सवाल का निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर दिया जवाब

अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बहुमत से 15 सीटें पीछे रह जाएगा BJP नीत NDA- सर्वे

बयान: पूछताछ हुई तो दूंगा सीबीआई को जवाब, जनता देगी बीजेपी को जवाब- अखिलेश

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget