एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अमित शाह बोले- ‘इस बार EVM का बटन इतने गुस्से से दबाना कि करंट शाहीन बाग में लगे’

कांग्रेस और केजरीवाल ने देश को गुमराह कर दंगे कराए, दिल्ली को असुरक्षित किया. ये अभी भी कह रहे हैं की हम शाहीन बाग के साथ हैं- शाहकेजरीवाल, राहुल बाबा, और इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है? जो राहुल बोलते हैं, वो केजरीवाल बोलते हैं और वही बात इमरान खान बोलते हैं- शाह

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पिछले एक महीने से राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार ईवीएम का बटन इतने गुस्से से दबाना की कंरट शाहीन बाग में लगे.

कांग्रेस-केजरीवाल ने देश को गुमराह कर दंगे कराए- शाह

अमित शाह ने बाबरपुर की रैली में अपील की, ‘’इस बार वोटिंग मशीन पर कमल के निशान पर बटन दबाओ तो इतने गुस्से में दबाना कि बटन आपके क्षेत्र में दबे और करंट शाहीन बाग में लगे.’’ उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और केजरीवाल ने देश को गुमराह कर दंगे कराए, दिल्ली को असुरक्षित किया. ये अभी भी कह रहे हैं की हम शाहीन बाग के साथ हैं. मैं दिल्ली की जनता को कहना चाहता हूं कि ये लोग दिल्ली को कभी सुरक्षित नहीं रख सकते क्यूंकि इनकी आंखों पर वोट बैंक की पट्टी बंधी है.''

केजरीवाल, राहुल और इमरान खान की भाषा एक जैसी- शाह

अमित शाह ने कहा, ''केजरीवाल, राहुल बाबा, और इमरान खान की भाषा एक जैसी क्यों है? जो राहुल बोलते हैं, वो केजरीवाल बोलते हैं और वही बात इमरान खान बोलते हैं. इनके बीच रिश्ता क्या है, ये मैं समझ ही नहीं पाया. इनके हाथों में देश सुरक्षित रह सकता है? क्या दिल्ली सुरक्षित रह सकती है?''

दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे

गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी. चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है. 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी और बीजेपी मात्र तीन सीट जीतने में सफल हुई थी और लगातार 15 सालों तक सत्ता में रही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस की भारत में दस्तक, जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया चीन से आया संदिग्ध मरीज ईरान से तनाव के बीच इराक में अमेरिकी दूतावास पर फिर हमला, बगदाद में दागे गए 5 रॉकेट यूरोपीय यूनियन की संसद में CAA को लेकर प्रस्ताव पर भारत ने कहा- ऐसा करना सही कदम नहीं देश का मूड: बरकरार है PM मोदी का जलवा लेकिन अभी चुनाव हुए तो NDA को होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget