एक्सप्लोरर

ईरान से तनाव के बीच इराक में अमेरिकी दूतावास पर फिर हमला, बगदाद में दागे गए 5 रॉकेट

अमेरिकी दूतावास के पास हुए इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अब तक तीन बार बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेट हमला हो चुका है.

बगदाद: ईरान से तनाव के बीच इराक में अमेरिकी दूतावास पर एक बार फिर हमला हुआ है. इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास पांच रॉकेट दागे गए. हालांकि एक भी रॉकेट अमेरिकी दूतावास पर नहीं गिरा. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में पांच रॉकेट दागे गए

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि तीन रॉकेट उच्च सुरक्षा परिसर में आकर गिरे जबकि एक अन्य ने बताया कि इस इलाके में पांच रॉकेट दागे गए. बाद में इराक के सुरक्षा बलों के एक बयान के अनुसार उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में पांच रॉकेट दागे गए. हालांकि उसने इसमें अमेरिकी दूतावास का जिक्र नहीं किया.

समाचार एजेंसी एएफपी के पत्रकारों ने दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज को सुना. इसी क्षेत्र में अधिकतर विदेशी दूतावास स्थित हैं. घटना में किसी के हताहत होने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. बता दें कि इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अब तक तीन बार बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेट हमला हो चुका है.

8 जनवरी के हमले में 34 अमेरिकी सैनिकों के सिर में आई चोट वहीं, 8 जनवरी को इराक के दो सैन्यअड्डों पर ईरान की तरफ से किए गए हमले में 34 अमेरिकी सैनिकों को मस्तिष्काघात और दिमाग में चोट (टीबीआई) लगने की बात सामने आई है. पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने बताया, "आठ सैनिकों, जिन्हें पहले जर्मनी भेजा गया था, उन्हें अमेरिका लाया गया है और उन्हें अमेरिका में वाल्टर रीड या उनके घरों पर इलाज मिलना जारी रहेगा।" पिछले सप्ताह अमेरिकी सेना ने कहा था कि मिसाइल हमलों के कारण 11 सैनिकों का इलाज चल रहा है. बगदाद में चीन जनवरी को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अनवर और इरबिल में दो सैन्य ठिकानों पर 13 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस की भारत में दस्तक, जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया चीन से आया संदिग्ध मरीज

यूरोपीय यूनियन की संसद में CAA को लेकर प्रस्ताव पर भारत ने कहा- ऐसा करना सही कदम नहीं

देश का मूड: बरकरार है PM मोदी का जलवा लेकिन अभी चुनाव हुए तो NDA को होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget